{"_id":"65857744799f7b7d4c0b2530","slug":"mp-news-cheaters-pretending-to-be-gst-officers-incident-took-place-on-ujjain-agar-road-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जीएसटी अफसर बनकर ठग रहे ठगोरे, उज्जैन-आगर रोड पर हुई वारदात की शिकायत स्टेट GST कमिश्नर तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जीएसटी अफसर बनकर ठग रहे ठगोरे, उज्जैन-आगर रोड पर हुई वारदात की शिकायत स्टेट GST कमिश्नर तक पहुंची
Fri, 22 Dec 2023 05:17 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 22 Dec 2023 05:17 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में इन दिनों जीएसटी विभाग के अफसर बनकर कुछ नकली टीम शहर के बाहरी इलाकों में खड़े होकर ट्रकों को रोक रही है और उनसे लाखों रुपये की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीएसटी अफसर बनकर उज्जैन के बाहरी इलाकों पर खड़े होकर ट्रकों को रोका जा रहा है और उन्हें डरा धमकाकर मोटी रकम वसूलने के लिए फर्जी टीम सक्रिय है। उज्जैन सहित प्रदेश में हुई तीन शिकायतों के बाद प्रदेश जीएसटी विभाग पुलिस की मदद से ठगों का पता लगाने में जुटी है।
मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में इन दिनों जीएसटी विभाग के अफसर बनकर कुछ नकली टीम शहर के बाहरी इलाकों में खड़े होकर ट्रकों को रोक रही है और उनसे लाखों रुपये की मांग की जा रही है। उज्जैन के आगर रोड पर 17 दिसंबर को एक ट्रक को रोककर इस तरह की वारदात की गई। इसी तरह की दो वारदात और भी अन्य शहरों में होने के बाद व्यापारियों के अलग-अलग यूनियन ने इसकी शिकायत स्टेट जीएसटी विभाग को की है। विभाग द्वारा पुलिस की मदद ली गई है। पुलिस को भी इस मामले में एक मोबाइल नंबर मिला है। एक महीने में ऐसी तीन वारदातें हो चुकी हैं। पहली लिखित शिकायत स्टेट जीएसटी कमिश्नर के पास गुरुवार को पहुंची।
व्यापारियों को भी सावधान रहने की दी जा रही सलाह
व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जीएसटी विभाग हेल्पलाइन नंबर जारी करें, ताकि व्यापारी ऐसी घटना होने पर शिकायत दर्ज करवा सकें। माल परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्टर और व्यापारियों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
17 दिसंबर को उज्जैन में हुई थी वारदात
प्लायवुड एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बाफना ने कहा कि 17 दिसंबर को प्लायवुड से भरी एक गाड़ी को उज्जैन-आगर रोड पर रोका गया। रोकने वालों ने खुद को जीएसटी अधिकारी बताया। चार से ज्यादा लोगों ने बिल जांचें और फिर अंडर बिलिंग होने की बात कहकर ड्राइवर को कार्रवाई की धमकी दी थी। गाड़ी छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये मांगे गए। ड्राइवर ने इंदौर में खबर दी। इस पर उनसे बात की तो गाड़ी रोकने वालों ने खुद का नाम एसके बंसल बताया और उज्जैन जीएसटी में पदस्थ होना बताया। टैक्स लॉ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विन लखोटिया के अनुसार, मैंने उस व्यक्ति से बात की तथा विभाग में पता किया तो इस नाम का कोई अधिकारी नहीं था। वे ड्राइवर को थाने ले जाने और गाड़ी जब्त करने की धमकी देते रहे। इस बीच ड्राइवर द्वारा पुलिस बुलाने का शक हुआ तो वे चुपचाप रवाना हो गए। प्रतिनिधियों ने ठग का मोबाइल नंबर भी शिकायत के साथ जीएसटी कमिश्नर को सौंपा।
इस मामले में लोकेश कुमार जाटव, स्टेट जीएसटी कमिश्नर का कहना है कि विभागीय अफसरों के पास उनके आईडी कार्ड होते हैं। पूर्व से निर्देश हैं कि वे कार्रवाई के समय उसे पहनकर रखें। अभी जो मामले सामने आए हैं वे आपराधिक श्रेणी के हैं। विभाग अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहा है। संबंधित व्यापारियों को भी पुलिस में शिकायत करने और कार्रवाई के लिए कहा गया है।