{"_id":"63f8dba53f1c8d8226051943","slug":"mp-news-beef-made-in-daughter-s-engagement-three-arrested-after-objection-from-hindu-organizations-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बेटी की सगाई में बनवाया गोमांस, हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद तीन को किया गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बेटी की सगाई में बनवाया गोमांस, हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद तीन को किया गिरफ्तार, दो फरार
Fri, 24 Feb 2023 09:15 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 24 Feb 2023 09:15 PM IST
सार
उज्जैन में गोमांस परोसने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में दो लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने बेटी के ससुराल वालों को खुश करने के लिए गोमांस बनवाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
मध्यप्रदेश के उज्जैन में गोमांस परोसने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में दो लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने बेटी के ससुराल वालों को खुश करने के लिए गोमांस बनवाया था। अवशेष मिलने पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई थी।
जानकारी के अनुसार मामला उज्जैन जिले के उन्हेल क्षेत्र के करनावद गांव का है। टीआई अशोक शर्मा ने बताया कि गांव करनावद के जंगल में 17 फरवरी को एक गाय की खाल व पूंछ व हड्डियों के अवशेष मिले थे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस तथा हिंदूवादी संगठन के लोग भी पहुंचे थे। जांच में पुलिस को पता चला कि उन्हेल निवासी कालू पठान की पुत्री की सगाई का कार्यक्रम था, जहां गोमांस पकाया गया। इस पर पुलिस ने पकाई गई सामग्री के सैंपल लेकर जांच करवाई थी। इसमें गोमांस की पुष्टि हुई। पुलिस ने धारा 429 तथा 4, 6, 9 गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आजाद पिता ईशाक शाह निवासी करनावद रोड, शाकिर पिता ईलियाज खान, अमीर उर्फ बब्बा पिता राजा खान दोनों निवासी पठान मोहल्ला उन्हेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से गाय की हत्या में उपयोग किए गए हथियार भी जब्त कर लिए हैं।