फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP News Baba Mahakal MP Shankar Lalwani and Anil Ferozia welcomed from Ujjain in Vande Bharat train

MP News: वंदे भारत ट्रेन में उज्जैन से सवार हुए बाबा महाकाल, सांसद लालवानी और फिरोजिया ने भव्य स्वागत किया

Tue, 27 Jun 2023 08:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Jun 2023 08:19 PM IST
सार

भोपाल से इंदौर के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया है। ट्रेन का उज्जैन में पांच मिनट का स्टापेज है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में दो वंदे भारत ट्रेनों का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया, जिसके बाद एक ट्रेन इंदौर-भोपाल और दूसरी जबलपुर-रानी कमलापति स्टेशन के बीच शुरू हुई।

विज्ञापन
MP News Baba Mahakal MP Shankar Lalwani and Anil Ferozia welcomed from Ujjain in Vande Bharat train
सांसद लालवानी और फिरोजिया ने भव्य स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल से इंदौर के बीच वंदे भारत ट्रेन दोपहर करीब एक बजे उज्जैन पहुंची। ट्रेन के पहली बार उज्जैन पहुंचने पर स्टेशन पर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया ने इस ट्रेन का भव्य स्वागत किया, जिसके बाद दोनों ही सांसद बाबा महाकाल की तस्वीर लेकर इस ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन के शुरू होते ही सभी लोगों ने बाबा महाकाल के नाम की जय जयकार की और इस ट्रेन को उज्जैन से चलाने के लिए सांसद अनिल फिरोजिया को बधाई दी।

विज्ञापन


ट्रेनों का आधिकारिक समय घोषित हो चुका है। 20911 वंदेभारत ट्रेन इंदौर से सोमवार से शनिवार सप्ताह में छह दिन सुबह 6:30 बजे रवाना होगी और 7.15 को उज्जैन स्टेशन पर पहुंचेगी। पांच मिनट का ठहराव देने के बाद यह भोपाल के लिए रवाना हो जाएगी और सुबह 9:35 को भोपाल स्टेशन पर पहुंचेगी। उज्जैन से भोपाल सवा दो घंटे में पहुंचेगी। उज्जैन से इसका किराया 695 रुपये होगा। वापसी में 20912 वंदे भारत ट्रेन भोपाल से शाम 7.25 बजे रवाना होगी। यह रात 9.30 को उज्जैन पहुंचकर पांच मिनट का ठहराव देकर रात 10.30 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


180 डिग्री घूम सकेगी चेयर...
ट्रेन में यात्री एग्जिक्यूटिव श्रेणी कोच में आरामदायक सफर का आनंद ले सकेंगे। एग्जिक्यूटीव क्लास में रिवॉल्विंग चेयर रहेगी, जो 180 डिग्री तक घूम सकती है। ट्रेन में खाने की सुविधा भी रहेगी। उज्जैन से भोपाल के लिए दस मिनट के अंतराल में दो ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्जैन के ट्रेन मैनेजर के हाथों में थी वंदे भारत ट्रेन की कमान...
मालवा क्षेत्र की पहली वंदे भारत ट्रेन मंगलवार से शुरू हुई। ट्रेन की कमान उज्जैन के ट्रेन मैनेजर एस के यादव एवं मंगलचंद्र जाखड़ के हाथों में रही। ट्रेन मैनेजर यादव को दो बार-पांच-पांच हजार रुपये के कैश अवार्ड पश्चिम रेलवे के जीएम सम्मानित किया जा चुका है। वहीं एक बार रतलाम मंडल के डीआरएम से भी अवार्ड मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed