फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP LS Election 2024: All the information about Lok Sabha elections in Ujjain that you want to know.

MP LS Election 2024: उज्जैन में लोकसभा चुनाव की वो सब जानकारी, जो आप जानना चाहते हैं

Sat, 16 Mar 2024 09:35 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 09:35 PM IST
सार

उज्जैन व आलोट विधानसभा के संसदीय क्षेत्र में 8 फरवरी 2024 की स्थिति में 17,72,734 मतदाता हैं, जिसमें 8,95,392 पुरुष, 8,77,267 महिलाएं एवं 75 अन्य शामिल हैं। उज्जैन के मतदाताओं जेंडर रेशो 980 है और सर्विस वोटर की संख्या 1643 हैं। 

विज्ञापन
MP LS Election 2024: All the information about Lok Sabha elections in Ujjain that you want to know.
उज्जैन लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान होगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन की घोषणा के साथ ही उज्जैन जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई हैं। इसके तहत अब 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे, 26 अप्रैल को जांच होगी। 29 अप्रैल तक नाम वापसी, 13 मई को मतदान और 4 जून को मतगणना होगी। 
विज्ञापन


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उज्जैन नीरज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन 18 अप्रैल 2024 को किया जाएगा। अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही अभ्यर्थियों से नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। अभ्यर्थी द्वारा अंतिम तिथि 25 अप्रैल तक अपना नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संविक्षा 26 अप्रैल को की जाएगी। नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि 29 अप्रैल रहेगी। उज्जैन जिले में 13 मई को मतदान किया जाएगा। मतगणना 4 जून को इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन में की जाएगी। कलेक्टर सिंह ने बताया कि 13 मई को उज्जैन  संसदीय क्षेत्र में 2077 मतदान केंद्रों पर मतदान किया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से विधानसभा नागदा खाचरोद में 271, महिदपुर में 262, तराना में 238 ,घट्टिया में 279, उज्जैन उत्तर में 257, उज्जैन दक्षिण में 285, बड़नगर में 232 एवं आलोट में 253 मतदान केंद्र शामिल हैं। जिले में अभी तक 310 क्रिटिकल मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। 2077 मतदान केंद्रों के लिए कुल 209 सेक्टर ऑफिसर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


17,72,734 मतदाता करेंगे मतदान
उज्जैन व आलोट विधानसभा के संसदीय क्षेत्र में 8 फरवरी 2024 की स्थिति में 17,72,734 मतदाता हैं, जिसमें 8,95,392 पुरुष, 8,77,267 महिलाएं एवं 75 अन्य शामिल हैं। उज्जैन के मतदाताओं जेंडर रेशो 980 है और सर्विस वोटर की संख्या 1643 हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


29 एफएसटी, 38 एसएसटी एवं 17 चेक पोस्ट पर होगी चेकिंग
आदर्श आचरण संहिता का प्रभावी ढंग से क्रियान्वन करने के लिए 29 एफएसटी एवं 28 एसएसटी दल (स्थैतिक निगरानी दल) का गठन किया जाएगा, जो 18 अप्रैल से सक्रिय होगी। सीमाओं पर 17 चेक पोस्ट पर आज से चेकिंग शुरू हो जाएगी। 

85 प्लस आयु के 12,724 मतदाता, 13,097 पीडब्ल्यूडी वोटर्स 
उज्जैन लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 85 प्लस आयु के मतदाताओं की संख्या 12724 है, जिनमें 3931 पुरुष एवं 8793 महिलाएं शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी वोटर्स 13097 हैं, जिन्हें 12 डी का आवेदन जमा करने पर घर पर मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

24x7 सतत कार्य करेगा कन्ट्रोल रूम
जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम नवीन प्रशासनिक संकुल भवन के प्रथम तल स्थित कक्ष क्रमांक 123 पर स्थापित किया गया है। विनीता रॉय, सहायक संचालक कृषि (मो.-9926464057) कंट्रोल रूम की प्रभारी रहेगी। कन्ट्रोल रूम 24x7 सतत् कार्य करेगा। कंट्रोल रूम के नंबर 0734-2527410, 2527411, 2527412, 2527413, 2527414 रहेंगे।

प्रतिबंधात्मक आदेश लागू
आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन के लिए कार्यक्रम घोषित करने के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। इसके साथ ही जिले में धारा 144 लागू किये जाने से प्रतिबंधात्मक आदेश भी प्रभावी हो गए हैं। जिले में शस्त्र लायसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। लायसेंस धारकों से उनके शस्त्र निकटतम पुलिस थाने में जमा कराने की कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है। अब जिले में अस्त्र शस्त्रों के परिवहन व प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा। होटल, सराय, धर्मशालाओं में रुकने वाले यात्रियों की जानकारी होटल संचालकों को निकटतम थाने में देना अनिवार्य होगी। 

संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर मध्यप्रदेश संपत्ति विरूपण अधिनियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इस अधिनियम के तहत संपत्ति के स्वामी की लिखित अनुज्ञा के बगैर सार्वजनिक दृष्टि में आने वाली किसी भी संपत्ति को विरूपित करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


सी-विजिल एप या दूरभाष पर कर सकते हैं शिकायत
लोकसभा निर्वाचन के दौरान कोई भी व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितता संबंधी शिकायत ‘‘सी-विजिल’’ एप के माध्यम से दर्ज करा सकता है। इस एप में आवेदक को शिकायत संबंधी फोटो अथवा वीडियो उसकी लोकेशन के साथ अपलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध है। निर्वाचन आयोग के दूरभाष क्रमांक 1950 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। वहीं निर्वाचन संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तर पर शिकायत प्रकोष्ठ स्मार्ट सिटी कार्यालय पर स्थापित किया गया है। धीरेन्द्र पाराशर डिप्टी कलेक्टर (मो.-9425364166) प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी एवं आरपीएस नायक उप संचालक कृषि सहायक नोडल अधिकारी रहेंगे। जिला कांटेक्ट सेंटर का नंबर 1950 है। उक्त सेंटर नवीन प्रशासनिक संकुल भवन के प्रथम तल स्थित कक्ष कमांक 129 पर स्थापित किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed