{"_id":"654331a3052ac80e8e06b6f6","slug":"mp-election-sholay-gabbar-samba-kalia-alot-ka-man-chintaman-reel-campaigning-for-bjp-candidate-goes-viral-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: भाजपा प्रत्याशी का प्रचार कर रहे शोले के गब्बर, सांबा, कालिया, 'आलोट का मन चिंतामण' रील हुई वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: भाजपा प्रत्याशी का प्रचार कर रहे शोले के गब्बर, सांबा, कालिया, 'आलोट का मन चिंतामण' रील हुई वायरल
Thu, 02 Nov 2023 11:36 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:36 AM IST
सार
MP Election 2023: उज्जैन आलोट क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने इस बार डॉ चिंतामण मालवीय को चुनावी मैदान में अपना प्रत्याशी बनाकर उतारा है। डॉ चिंतामण मालवीय उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं। टिकट मिलने के बाद वह इस क्षेत्र में जनसंपर्क में जुट चुके हैं।
विज्ञापन
गब्बर, सांभा और कालिया भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में जुटे!
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के मतदान में अब सिर्फ कुछ दिन शेष हैं, लेकिन कुछ विधानसभाओं में अपराधी लोग अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्रचार प्रसार करने लगे हैं। प्रचार प्रसार कर रहे हैं इन लोगों मे कुछ तो ऐसे भी हैं जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा है लेकिन फिर भी वह यह जरूर बता रहे हैं कि इस बार आलोट विधानसभा क्षेत्र में जनता का मन चिंतामण है।
आलोट विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों एक रील जमकर वायरल हो रही है, जिसमें शोले फिल्म के डाकू गब्बर सिंह, सांबा और कालिया के साथ ही अन्य डाकू एक पहाड़ी पर नजर आ रहे हैं। इस रील में डाकू गब्बर सिंह, सांबा से पूछता है कि सांबा इस बार आलोट विधानसभा का मन क्या है जिस पर सांबा तो कोई जवाब नहीं देता इसके पहले ही कालिया कहता है कि आलोट का मन चिंतामण....साम्भा भी इसी बात को दोहराता है और आलोट का मन चिंतामण कहता है....इसके बाद गब्बरसिंह भी इस बार आलोट में गब्बर का मन चिंतामण कहता है....तेजी से वायरल हो रही इस रील को लोग हंसी मजाक के रूप में पसंद कर रहे हैं। बता दें, नामांकन दर्ज होने के बाद अभी प्रत्याशी सभी मतदाताओं तक जनसंपर्क के रूप में तो नहीं पहुंच पाए हैं। लेकिन यह लोग वॉइस कॉलिंग, एसएमएस और रील के माध्यम से प्रचार प्रसार कर रहे हैं, जिससे कि विधानसभा क्षेत्र की जनता को यह पता चल जाए कि इस बार पार्टी ने किसे चुनावी मैदान में उतारा है।