फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election: Piyush Goyal said- strengthen the hands of Prime Minister Narendra Modi by forming BJP government

MP Election: पीयूष गोयल पहुंचे उज्जैन, कहा- भाजपा की सरकार बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें

Sun, 05 Nov 2023 10:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 10:14 PM IST
सार

 केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल उज्जैन में थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय मध्यप्रदेश की पहचान एक बीमारू राज्य के रूप में थी। 2003 के बाद यहां भाजपा की सरकार बनी तब से लेकर आज मध्यप्रदेश विकास के सारे पैमानों को पूरा करते हुए विकसित राज्य बन गया है। 

विज्ञापन
MP Election: Piyush Goyal said- strengthen the hands of Prime Minister Narendra Modi by forming BJP government
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

2003 के पहले और आज के मध्यप्रदेश मे आप विकास का अंतर देख रहे हैं। कांग्रेस के समय मध्यप्रदेश की पहचान एक बीमारू राज्य के रूप में थी। 2003 के बाद यहां भाजपा की सरकार बनी तब से लेकर आज मध्यप्रदेश विकास के सारे पैमानों को पूरा करते हुए विकसित राज्य बन गया है। यह बात केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उज्जैन में आयोजित व्यापारिक संगठनों की संगोष्ठी में कही। 
विज्ञापन


गोयल ने कहा कि प्रदेश का विकास तभी होता है जब केंद्र व राज्य दोनों ही स्थान पर एक ही पार्टी की सरकार होती है। आपके क्षेत्र में नए हाईवे, नए उद्योग आ रहे हैं। वंदे भारत ट्रेन आपके शहर तक पहुंच रही है। यह सब कार्य डबल इंजन की सरकार होने के कारण हुआ है। जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से मध्यप्रदेश में एक बार फिर जनता को समर्पित सरकार का गठन हो इसके लिए आप लोगों का समर्थन जरूरी है। 
विज्ञापन


 

MP Election: Piyush Goyal said- strengthen the hands of Prime Minister Narendra Modi by forming BJP government
पीयूष गोयल ने उज्जैन में संगोष्ठी को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
गोयल के साथ भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद जैन और स्थानीय जनप्रतिनिधि मंचासीन थे। गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 का आयोजन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख को बढ़ाने का काम किया है। आने वाले 30-35 वर्षों तक भारत तेज गति से प्रगति करेगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की शक्ति बढ़ी है, जिसके कारण विश्व के अनेक देश भारत से जुड़ने के लिए कतार में खड़े हैं और भारत के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफल नीतियों का ही परिणाम हैं, की आज हम विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके है। आने वाले समय में भारत तीसरे स्थान पर होगा। उन्होंने कहा कि इस औद्योगिक-आर्थिक प्रगति का लाभ प्रदेश को भी मिले इसके लिए मध्य प्रदेश में बहुमत के साथ आप भाजपा की सरकार बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें। 

श्री महाकाल लोक से उज्जैन शहर की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव 
पीयूष गोयल ने कहा कि उज्जैन मे विक्रम उद्योग पूरी जैसे व्यापारिक क्षेत्र आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी जो कहते हैं वह पूरा करते हैं। विक्रम उद्योग पूरी एक स्मार्ट सिटी के रूप में एक बड़ा व्यापार का केंद्र बन रहा है। यह मध्यप्रदेश की पहली प्लानड सिटी के रूप में उभर रही है। उज्जैन मे नई गारमेंट फैक्ट्री भी लगाई गई है। रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। उन्होंने उज्जैन के बदलते स्वरूप के बारे में कहा कि उज्जैन देश की संपत्ति, समृद्धि व ज्ञान विज्ञान का केंद्र है। यहां की सभ्यता हमें वर्षो से प्रेरणा देती रही है। यह साहित्य का केंद्र है। हजारों वर्षो से यह स्थान पूरे देश में ऊर्जा व उत्साह भरता रहा है। उन्होंने कहा कि श्री महाकाल लोक के उद्घाटन के बाद आज यहां पर 1 लाख पर्यटक रोज आ रहे हैं, जिसकी संख्या कभी 35 हजार हुआ करती थी। श्री गोयल ने कहा कि किसी एक निर्माण कार्य से किसी एक छोटे शहर की अर्थव्यवस्था में इतना बड़ा बदलाव पहले नहीं देखा गया है। श्री महाकाल लोक से उज्जैन शहर की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed