फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election: Everyone stunned by rally of independent candidate; Karni Sena supports, Congress canceled ticket

MP Election: निर्दलीय प्रत्याशी की रैली से सब हुए दंग; करणी सेना का मिला समर्थन, कांग्रेस ने काट दिया था टिकट

Fri, 27 Oct 2023 08:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 27 Oct 2023 08:58 PM IST
सार

Assembly Elections 2023: उज्जैन में शुक्रवार को राजेंद्र सिंह सोलंकी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन रैली निकाली, जिसमें उनके हजारों समर्थक शामिल हुए। सोलंकी को कुछ समय पहले कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन बाद में बिना कोई कारण बताए पार्टी ने उनके स्थान पर क्षेत्र के विधायक मुरली मोरवाल को अपना प्रत्याशी बना दिया।

विज्ञापन
MP Election: Everyone stunned by rally of independent candidate; Karni Sena supports, Congress canceled ticket
राजेंद्र सिंह सोलंकी की नामांकन रैली में शामिल हुई हजारों लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम तीन दिसंबर 2023 को आएंगे। उनमें भले ही उज्जैन की बड़नगर विधानसभा सीट से कोई भी प्रत्याशी जीते या हारे। लेकिन यहां निकली निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन रैली ने दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों को गहरी चिंता में डाल दिया है, क्योंकि इस प्रत्याशी की रैली में हजारों समर्थक पहुंचे थे। उनके हाथों थामी गई तख्तियों में जहां राजेंद्र सिंह संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं लिखा हुआ था। वहीं, दूसरी और रैली में शामिल लोग गांव का बेटा, गांव की शान राजेंद्र सिंह सोलंकी जिंदाबाद जैसे नारे भी लगा रहे थे। लगभग एक किलोमीटर लंबी इस रैली के बाद निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन दर्ज तो करवा दिया। लेकिन यह क्षेत्र की पहली ऐसी नामांकन रैली रही, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में जनसमुदाय शामिल हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह रैली निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का मन बना चुके राजेंद्र सिंह सोलंकी की थी। उन्हें कुछ समय पहले कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन इन्हें बिना कोई कारण बताए पार्टी ने उनके स्थान पर क्षेत्र के विधायक मुरली मोरवाल को अपना प्रत्याशी बना दिया। राजेंद्र सिंह सोलंकी कांग्रेस पार्टी से टिकट काटे जाने के पूर्व तक क्षेत्र के लगभग 10 से अधिक गांव में प्रचार कर चुके थे। उन्हें बिना कोई कारण बताए यह टिकट काट दिया गया।
विज्ञापन




राजेंद्र सिंह सोलंकी का कहना है कि पहले मुझे सर्वेक्षण के आधार पर यह टिकट दिया गया था। लेकिन मेरा टिकट काटे जाने पर मुझे किसी के द्वारा फोन तक नहीं किया गया। अगर मुझे चुनाव नहीं लड़वाना था तो पार्टी ने फिर मुझे टिकट दिया ही क्यों? उन्होंने कहा कि मेरा टिकट काटे जाने से कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उनके सम्मान के लिए मैंने चुनाव के लिए नामांकन दर्ज करवा दिया है। मेरे पास जनता का अपार जनसमर्थन है और चुनाव में मुझे ही विजय हासिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमसभा में पहुंचे तीनों करणी सेना के प्रमुख
निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्रसिंह सोलंकी की नामांकन रैली के पहले मधुबन गार्डन में आमसभा भी आयोजित की गई थी। उसमें करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर, राष्ट्रीय करणी सेना के प्रमुख शिवप्रताप सिंह और करणी सेना मूल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह शामिल हुए थे। उन्होंने राजेंद्र सिंह सोलंकी को अपना समर्थन दिया। साथ ही कहा कि तानाशाहों के खिलाफ हम सत्य की विजय करवाएंगे। हम सब एक हैं। कोई भी राजनीतिक पार्टी जब तानाशाह होती है तो आज जैसी भीड़ और सड़कों पर जैसी जनता दिखाई दे रही है। कुछ ऐसा ही होता है।

करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने तो यहां तक कहा कि आप सभी राजेंद्र सिंह सोलंकी को अपना समर्थन दीजिए, क्योंकि जहां उनका पसीना गिरेगा यह समझना वहां मेरा खून गिर रहा है। इस आम सभा के बाद निकली नामांकन रैली में पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया, जिला पंचायत सदस्य बालूसिंह पटेल, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य ईश्वरसिंह के साथ ही हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


‘समाज का सम्मान लौटाकर फिर दिया जाए राजेंद्र सिंह को टिकट’
आम सभा के बाद मधुबन गार्डन से शुरू हुई नामांकन रैली हजारी बाग, गांधी चौक, डाबरी चौक, केले वाले माताजी के मंदिर से होते हुए कोर्ट चौराहा पहुंची। रैली के माध्यम से राजेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने प्रतिद्वंदियों के साथ ही सभी को यह बता दिया कि उनके पास जनता का अपार समर्थन है। नामांकन रैली के बाद राजेंद्र सिंह सोलंकी ने एक फॉर्म कांग्रेस से तो दूसरा फॉर्म निर्दलीय के रूप में जमा करवाया है। नामांकन दर्ज करवाने के बाद राजेंद्र सिंह सोलंकी ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को चाहिए कि वह सर्व समाज का सम्मान रखते हुए मुझे यह टिकट फिर से लौटा दे। वरना टिकट देकर उसे वापस लेना और नए प्रत्याशी को यहां से मौका देने का प्रभाव सातों विधानसभा क्षेत्रों पर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed