फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election Case registered against Ujjain South Congress candidate Chetan Yadav for violation code of conduct

MP Election: रैली की अनुमति में निकाला DJ, उज्जैन दक्षिण के कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Sat, 21 Oct 2023 07:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 21 Oct 2023 07:54 PM IST
सार

MP Election 2023: उज्जैन दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि रैली की अनुमति में इन्होंने डीजे निकाल दिया। ऐसे में आचार संहिता के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
MP Election Case registered against Ujjain South Congress candidate Chetan Yadav for violation code of conduct
गुरुप्रसाद पारासर, एडिशनल एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर एफएसटी की टीम लगातार सघन कार्रवाई कर रही है। टीम को सूचना मिली थी कि उज्जैन दक्षिण के कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव द्वारा शहीद पार्क पर एक रैली निकाली जा रही है। इसमें आदर्श आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

विज्ञापन


एफएसटी की टीम जब शहीद पार्क पहुंची तो उन्हें यह शिकायत सही मिली। इसके बाद उन्होंने थाना माधवनगर पहुंचकर एक प्रतिवेदन दिया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए माधवनगर थाना पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ धारा-188 और कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पारासर ने बताया, एफएसटी की टीम को चेकिंग के दौरान शहीद पार्क पर कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव की रैली में दी गई परमिशन की शर्तों का उल्लंघन होने की जानकारी लगी थी। जब शहीद पार्क पर पहुंचकर एफएसटी की टीम ने देखा तो पता चला कि यहां दी गई परमिशन की शर्तों का उल्लंघन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव को शहीद पार्क पर एकत्रित होने और रैली निकालने की अनुमति तो थी। लेकिन रैली के साथ जो डीजे निकाला गया, उसकी अनुमति उनके द्वारा नहीं ली गई थी। इस पर उनके खिलाफ धारा-188 पर कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed