फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Election 2023: Digvijay Singh reached Ujjain, attacked Sidhaniya, said – those who are sold have been sold

MP Election 2023: उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह का सिंधिया पर हमला, कहा-बिकने वाले बिक गए अब कोई बिकने वाला नहीं

Wed, 27 Sep 2023 04:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Sep 2023 04:02 PM IST
सार

उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में 20 वर्षों से भाजपा की सरकार है इस दौरान सिर्फ 15 महीने कांग्रेस की सरकार रही। इस दौरान भाजपा ने किसी वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Digvijay Singh reached Ujjain, attacked Sidhaniya, said – those who are sold have been sold
दिग्विजय सिंह ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान वे हाथ जोड़कर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा कि जो बिकने वाले थे बिक गए अब कांग्रेस में बिकने वाला कोई नहीं है। सिंधिया कहीं से भी चुनाव लड़ें पार्टी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। 
विज्ञापन


विज्ञापन


महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और दर्शन करने मंदिर पहुंचे थे, जिन्होंने गर्भगृह के बाहर चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने पंडितों के माध्यम से बाबा महाकाल को जल अर्पित करवाया और पुष्पहार भी अर्पित किया। मंदिर में पूजन-अर्चन करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा कि मध्यप्रदेश में 20 वर्षों से भाजपा की सरकार है इस दौरान सिर्फ 15 महीने कांग्रेस की सरकार रही। इस दौरान भाजपा ने किसी वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति की जमीन छीन ली गई उन पर अत्याचार किया गया और उनके पट्टे कैंसिल कर उनकी जमीनों पर अधिकार समाप्त कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

MP Election 2023: Digvijay Singh reached Ujjain, attacked Sidhaniya, said – those who are sold have been sold
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा ने सिर्फ परेशान किया
दिग्विजय ने कहा कि भाजपा ने व्यापारियों को लूटा है, चंदा वसूली की और जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया। हमने 15 महीने की सरकार के दौरान किसानों का 2 लाख का कर्ज माफ करने का निर्णय लिया था जिसमें 27 लाख किसानों के 1 लाख तक के कर्ज माफ भी हुए। हमारा वादा 2 लाख तक का था हम किसानों के 2 लाख तक का कर्ज माफ कर देते लेकिन तब तक उन्होंने सरकार गिरा दी। यानी भाजपा ने किसानों के साथ भी नुकसान किया। उनका भला भी नहीं किया। अनुसूचित जाति के भाइयों बहनों के बच्चों के बैकलॉग खाली पड़ा है, वह नहीं भरा जा रहा है। डेढ़ लाख नौकरियां उनको मिल सकती थीं वह नहीं भरी गईं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति जनजाति के बच्चों को जो छात्रवृत्ति मिलती थी पिछले 3 सालों से वह छात्रवृत्ति उन्हें नहीं मिल पाई। भाजपा पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण की मांग पूरी नहीं कर पाए, जबकि हमने उसे पूरा कर दिया था। 

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा फ्लॉप 
भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा पर हमला करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि आज कौन सा वर्ग भाजपा को आशीर्वाद दे, जब लोगों को परेशान कर रहे हो, उनका हक छीन रहे हो। भाजपा को लोगों का काम करना चाहिए या उन्हें दर्द देना चाहिए। इसीलिए भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा फ्लॉप हो गई। आज लोगों में गुस्सा है और वह अब भाजपा को दंड देने के लिए बैठे हुए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब भाजपा को काली कमाई का गुरूर है कि हम सभी को खरीद लेंगे लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि जो बिकने वाले थे वे बिक गए, अब कोई बिकने वाला नहीं है। 



मोदी जी-अमित शाह जी भी घबराए हुए हैं 
पत्रकारों ने जब दिग्विजय सिंह से सवाल किया कि कैलाश विजयवर्गीय कह रहे हैं कि उनका मूड चुनाव लड़ने का नहीं था और फिर भी उन्हें टिकट दे दी गई तो उनका जवाब था कि कैलाश विजयवर्गीय पार्टी को मना कर देना चाहिए। पत्रकारों ने दूसरा सवाल पूछा कि सोशल मीडिया पर भाजपा कैंपेनिंग कर रही है कि एमपी के मन में मोदी तो क्या एमपी के मन से मामा खत्म हो गए हैं तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि यह घबराहट का प्रमाण है और इस बात का सूचक है कि मोदी जी घबराए हुए हैं अमित शाह जी घबराए हुए हैं आज मुझे कुछ लोगों ने फोन किया कि उन्होंने जो प्रयोग गुजरात में किया था सारे मिनिस्टर सबके टिकट काट दिए थे वह प्रयोग यहां भी हो सकता है। इसका मतलब यह होगा कि मुख्यमंत्री से लेकर जितने भी मंत्री हैं भाजपा के सभी के टिकट भी कट सकते हैं, लेकिन इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। इस बार जनता मन बना चुकी है कांग्रेस के पक्ष में लहर है कितना ही वह लोग कुछ भी क्यों न कर लें। 

धोखेबाजों को जनता देगी धोखा
दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा को अब 19 वर्षों बाद लाडली बहनों की याद आ रही है अब तक आप क्या करते रहे थे। लाडली बहन के पतियों के बच्चों के साथ आपने बिजली के बिलों की वसूली की, कुर्की की तब मामा जी को अपनी भांजियों पर दया नहीं आई। अपनी बहनों के जीजाजी पर दया नहीं आई उनको जेल भेज दिया। यह फर्जी जो है ना मैं तुम्हारा मामा मैं तुम्हारा भैया यह सब नाटक नौटंकी है इन्होंने ना भाई की मदद की ना बहन की मदद की।  ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में जब दिग्विजयसिंह से पूछा गया तो उनका कहना था कि उनके बारे में मेरा कोई विचार नहीं है उनके बारे में तो मेरे विचार उसी दिन खत्म हो गए थे जब वे भाजपा में चले गए थे। उनके लड़ने से कांग्रेस को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। लोगों ने मन बना लिया है कि जो लोग धोखा देते हैं ऐसे लोगों को इस बार जनता धोखा देने वाली है। इन लोगों के साथ भी इस बार जनता उसी प्रकार का व्यवहार करेगी जो की होना चाहिए। उज्जैन में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा कि ऐसी वीभत्स घटना मे सख्ती से कार्रवाई होना चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलना चाहिए।

उज्जैन से निलेश नागर की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed