फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   MP Budget: Youth Congress distributed jhunjhuna to traders, told anti-people and baseless budget

MP Budget: युवा कांग्रेस ने व्यापारियों को बांटा झुनझुना, बजट को बताया जनविरोधी और आधारहीन

Thu, 02 Mar 2023 01:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 01:44 PM IST
सार

बजट को जनविरोधी व आधारहीन बजट बताकर उज्जैन जिला युवा कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप व्यापारियों को झुनझुना बांटे गए। 

विज्ञापन
MP Budget: Youth Congress distributed jhunjhuna to traders, told anti-people and baseless budget
उज्जैन में यूथ कांग्रेस ने झुनझुना बांटकर बजट का विरोध किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक दिन पहले पेश किया गया मध्यप्रदेश के बजट को लेकर कांग्रेस का विरोध शुरू हो गया है। बजट को जनविरोधी व आधारहीन बजट बताकर उज्जैन जिला युवा कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप ठेले पर झुनझुनों की टोकरिया रखकर व कार्यकर्ताओं ने नारे लिखी तखतिया लेकर गुदरी चौराहे से गोपाल मंदिर होते हुए कंठाल चौराहे तक प्रदर्शन किया। व्यापारियों को बजट रूपी झुनझुना भी बांटा।
विज्ञापन

 
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भरत शंकर जोशी ने बताया कि गत 18 वर्षों से शिवराज की भाजपा सरकार मध्यप्रदेश के नागरिकों से बजट के नाम पर छलावा करती आ रही है। इस वर्ष भी जो बजट सरकार ने पेश किया इसमें आम आदमी, छोटे व्यापारी, बेरोजगार युवा, घरेलू महिलाओं के लिए कोई राहत नहीं है। जब बच्चा रोता है तो उसे चुप कराने के लिए उसके हाथ में झुनझुना पकड़ा दिया जाता है, ठीक उसी प्रकार मामा ने बजट रूपी झुनझुना आमजन को पकड़ दिया है। जोशी ने आरोप लगाते हुए बजट प्रतिक्रिया में कहा है कि झूठी सरकार का झूठा बजट है। सरकार सिर्फ झुनझुना बजाना, बजवाना जानती है। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के सेकडो साथी उपस्थित थे।
विज्ञापन

 

MP Budget: Youth Congress distributed jhunjhuna to traders, told anti-people and baseless budget
बजट को आधारहीन बताते हुए युवा कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। - फोटो : सोशल मीडिया

यह घोषणाएं अब भी अधूरी
उज्जैन में अब तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई घोषणा कीं और इन्हें बजट में प्रावधान भी किया मगर आज तक न शिप्रा नदी का पानी शुद्ध हुआ, ना गनर्वमेंट मेडिकल कॉलेज, पोहा क्लस्टर, प्लास्टिक क्लस्टर खुला। मलखंभ अकादमी की स्थापना भी नहीं हुई। ऐसे कई वादे हैं जो सिर्फ घोषणाएं बनकर रह गए। ये सरकार भूमिपूजन करती है, हम काम कर रहे हैं यह बताती है, मगर काम करती नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed