फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minor who smoking cigarette was threatened in such 2 lakh rupees extorted, know what is this case of fraud

Ujjain News: सिगरेट पी रहे नाबालिग को ऐसा डराया कि वसूल लिए दो लाख, जानिए क्या है धोखाधड़ी का यह मामला

Thu, 04 Sep 2025 09:15 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 04 Sep 2025 09:15 PM IST
सार

उज्जैन में पुलिसकर्मी के नाबालिग बेटे को सिगरेट पीते देख दूसरे युवक ने ब्लैकमेल करना शुरू किया। घरवालों को बताने की धमकी देकर उसने दो साल में करीब 2 लाख रुपये ऐंठे। रकम देने के लिए लड़का घर से चोरी करता रहा। झुमकी चोरी करते पकड़े जाने पर मामला खुला और शिकायत दर्ज हुई। 

विज्ञापन
Minor who smoking cigarette was threatened in such 2 lakh rupees extorted, know what is this case of fraud
थाना नीलगंगा

विस्तार

उज्जैन में एक पुलिसकर्मी के बेटे को सिगरेट पीने की कीमत 2 लाख रुपये चुकानी पड़ी। दरअसल युवक सिगरेट पी रहा था तभी इलाके के एक दूसरे लड़के ने उसे देख लिया और फिर उसके घर पर सिगरेट पीने की बात बताने की धमकी देते हुए उससे रुपये वसूलने लगा। घरवालों के डर के कारण पुलिसकर्मी का बेटा घर में चोरी करने लगा और अभी तक ब्लैकमेल करने वाले युवक को करीब दो लाख रुपये दे चुका है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MYH का चूहाकांड: अब राहुल गांधी हुए हमलावर, बोले- यह हत्या है, सुरक्षा नहीं दे सकते तो सरकार चलाने का क्या हक?
विज्ञापन


नीलगंगा थाना इलाके में रहने वाले एक पुलिसकर्मी का नाबालिग बेटा दो साल पहले इलाके की एक दुकान पर सिगरेट पी रहा था। तभी इलाके में ही रहने वाले एक दूसरे नाबालिग ने उसे सिगरेट पीते हुए देख लिया। दूसरे युवक ने इस बात का फायदा उठाया और पुलिसकर्मी के बेटे से कहा कि वो उसके घरवालों को सिगरेट पीने वाली बात बताएगा और अगर चाहता है कि वो सिगरेट पीने वाली बात किसी को न बताए तो उसे पैसे देने होंगे। पुलिसकर्मी का बेटा पैसे देने के लिए राजी हो गया, लेकिन ये सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ। बीते दो साल में ब्लैकमेल करने वाला युवक पुलिसकर्मी के बेटे से करीब दो लाख रुपये ले चुका है जो पुलिसकर्मी के बेटे ने घर से चुराकर उसे दिए। इस पूरे मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब ब्लैकमेलर युवक को पैसे देने के लिए पुलिसकर्मी का बेटा घर से सोने की झुमकी चुरा रहा था। सोने की झुमकी चुराते वक्त उसे घरवालों ने पकड़ लिया और जब उससे पूछताछ की तो उसने पूरी बात परिजन को बताई। सच्चाई जानकर परिजन हैरान रह गए वो तुरंत उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed