फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Married woman hanged herself in an empty house, cause of suicide unknown

Ujjain News: सूने घर में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, घर वाले खेत से लौटे तो फंदे पर लटकी मिली लाश

Fri, 28 Apr 2023 10:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Apr 2023 10:04 AM IST
सार

नरवर के दताना गांव में रहने वाली एक विवाहित महिला ने सूने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जब घर के लोग खेत से वापस लौटे तो महिला फांसी के फंदे पर लटकी मिली। फिलहाल पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Married woman hanged herself in an empty house, cause of suicide unknown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उज्जैन के नरवर थाने के ग्राम दताना में रहने वाली विवाहिता ने गुरुवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के लोग खेत पर गए थे, जब लौटे तो उसकी लाश लटकी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


नरवर थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम दताना में रहने वाली ज्योति पति मयंक उम्र 24 साल ने गुरुवार दोपहर में अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सभी लोग खेत पर गए थे और वह घर पर अकेली थी। जब परिवार के लोग वापस आए तो उसकी लाश लटकी मिली। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए और पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि अभी तक उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान लिए जाएंगे तथा उसके मायके वालों के बयान लेने के बाद ही स्थिति पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed