फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mann Ki Baat 100th Episode: Street vendor recognized as Digital Nazneen, PM Modi has praised

Mann Ki Baat 100th Episode: स्ट्रीट वेंडर को मिली डिजिटल नाजमीन के रूप में पहचान, पीएम मोदी कर चुके हैं तारीफ

Sat, 29 Apr 2023 07:58 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 29 Apr 2023 07:58 PM IST
सार

उज्जैन की नाजनीन ने डिजिटल इंडिया के छह साल पूरे होने पर सात स्ट्रीट वेंडर से बातचीत की थी। इनमें मध्यप्रदेश के उज्जैन की नाजमीन भी शामिल थी। ऑनलाइन लेन-देन को अपनाने और बढ़ावा देने की बात से पीएम मोदी हुए थे प्रभावित।

विज्ञापन
Mann Ki Baat 100th Episode: Street vendor recognized as Digital Nazneen, PM Modi has praised
उज्जैन की नाजमीन जिसकी पीएम मोदी ने तारीफ की थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जुलाई 2021 को डिजिटल इंडिया के 6 वर्ष पूरे होने पर सात स्ट्रीट वेंडर से मन की बात प्रोग्राम के तहत वर्चुअल बातचीत की थी। जिसमें उज्जैन की न्यू इंदिरा नगर देवास रोड पर रहने वाली नाजमीन पति शाकिर शाह (43) भी शामिल थीं। नाजमीन नागझिरी क्षेत्र देवास रोड पर उस समय फल का ठेला लगाती थीं और हर ट्रांजेक्शन ऑनलाइन करने के साथ ही सभी लोगों को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए जागरूक भी करती थीं। उनकी इसी सक्रियता के कारण उन्हें क्षेत्र में डिजिटल नाजमीन के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने अपने ठेले पर क्यूआर कोड भी लगाया था, जिससे लोग आसानी से डिजिटल पेमेंट कर सकें।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री से हुई थी यह चर्चा
प्रधानमंत्री ने नाजमीन से पूछा था कि आप ऑनलाइन लेन-देन करती हैं या नगद, जिसका जवाब मिला था दोनों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था वाह....आप तो कैशलेस ट्रांजेक्शन कर लेती हैं। आप जैसे साथियों ने तकनीक को अपनाकर सिद्ध कर दिया कि भारत सिर्फ टेक्नोलॉजी बनाता ही नहीं बल्कि आसानी से उसे अपनाकर कारोबार को आगे भी बढ़ाता है। नाजमीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह भी बताया था कि पिछले साल लॉकडाउन के कारण घर की स्थिति कमजोर हो गई थी। मैंने शहरी आजीविका मिशन में नगर निगम के माध्यम से स्ट्रीट वेंडरों को मिलने वाले 10,000 के लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था। जो मुझे मिला, इस दौरान मैंने ऑनलाइन ही इस लोन की किस्तें चुकाईं। ऋण पूरा होने के बाद मुझे 375 का कैशबैक भी मिला था। दूसरे चरण में 20,000 का लोन भी मुझे आसानी से मिल गया था। जिससे मेरा कारोबार ठीक चल रहा है। प्रधानमंत्री को यह भी बताया था कि कारोबार के लिए स्वनिधि योजना कारगर साबित हुई है। बातचीत के दौरान नाजमीन ने मोबाइल एप्स के माध्सम से 1420 रुपये का ट्रांजेक्शन करके भी प्रधानमंत्री को दिखाया था।
विज्ञापन


आंगनवाड़ी का खाना बनाने के साथ सिखाती हैं सिलाई
नाजमीन बताती हैं कि वर्तमान में तो वे अब कभी-कभी ही फल का ठेला लगाती हैं, लेकिन अभी मैं 10 आंगनवाड़ी सेंटर का खाना बनाने का काम करती हूं। कुछ समय पहले मैंने प्रधानमंत्री कौशल योजना में सिलाई का काम सीखा था, जो मेरे लिए कारगर साबित हो रहा है। वर्तमान में मैं सना सिलाई एंड ट्रेनिंग सेंटर के नाम से एक सेंटर चला रही हूं। जहां से सिलाई का काम करने के साथ ही लोगों को सिलाई सिखा रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed