फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mahi of Ujjain made seven feet long rangoli of Shiva marriage on the roof of the house decorated with 121 lamp

महाकाल की अनोखी भक्त: उज्जैन की माही ने घर की छत पर बनाई शिव विवाह की सात फीट लंबी रंगोली, 121 दीपों से सजाया

Mon, 20 Feb 2023 10:35 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 10:35 AM IST
सार

निजातपुरा क्षेत्र में रहने वाली माही ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह उपलक्ष्य में अपने घर की छत पर सात फीट की रंगोली बनाई और इसे 121 दीपकों से सजाया। इस रंगोली को बनाने में करीब छह घंटे का वक्त लगा।

विज्ञापन
Mahi of Ujjain made seven feet long rangoli of Shiva marriage on the roof of the house decorated with 121 lamp
उज्जैन की माही ने बनाई सात फीट लंबी रंगोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक नगरी उज्जैन में रहने वाले लोग निराले हैं। जो वैसे तो हर क्षण बाबा महाकाल का यशोगान करते ही हैं, लेकिन जब कोई विशेष पर्व होता है तो विभिन्न तरीकों से भगवान के प्रति अपनी आस्था भी व्यक्त करते हैं। ऐसा ही कुछ निजातपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक बालिका ने किया है। जिसने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह उपलक्ष्य में अपने घर की छत पर न सात फीट की रंगोली बनाई और इसे 121 दीपकों से सजाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


भगवान शिव और माता पार्वती कि सात फीट लंबी रंगोली बनाने वाली माही मगरिया ने बताया कि महाशिवरात्रि पर उज्जैन में जहां लाखों दीपक जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया गया वहीं, 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के महाकाल मंदिर दर्शन करने आने पर भी एक नया रिकॉर्ड बना है। माही ने कहा कि मैं भी चाहती थी कि भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह उपलक्ष्य पर में भी कुछ अनूठा करूं इसीलिए मैंने पहली बार इस प्रकार की रंगोली बनाने का निर्णय लिया था। परिवार के लोगों ने रंगोली बनाने के लिए मुझे प्रोत्साहित किया, इसीलिए मैंने छह घंटे की मेहनत के बाद यह रंगोली बनाई है। रंगोली में भगवान शिव और माता पार्वती के अर्धनारीश्वर स्वरूप का चित्रण किया गया जिसकी 121 दीपों से सजावट भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed