{"_id":"644d2e856933d1b40a0fbaed","slug":"mahamandaleshwar-uttam-swami-reached-to-seek-the-blessings-of-baba-mahakal-kailash-vijayvargiya-was-also-with-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पहुंचे बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने, कैलाश विजयवर्गीय भी थे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पहुंचे बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने, कैलाश विजयवर्गीय भी थे साथ
Sat, 29 Apr 2023 08:19 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 29 Apr 2023 08:19 PM IST
सार
अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज शनिवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ मंदिर पहुंचकर महाकाल के दर्शन किए।
विज्ञापन
उज्जैन में महाकाल दर्शन करने पहुंचे उत्तम स्वामी जी महाराज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज इंदौर में चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा के दौरान शनिवार को उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह से भगवान का पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। इसके बाद वे नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भक्ति मे लीन नजर आए।
विज्ञापन
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित प्रदीप गुरु ने बताया कि पंचगनी अखाड़े के महामंडलेश्वर परम पूज्य उत्तम स्वामी बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पधारे थे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और अभिषेक किया। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा नेता श्याम बंसल, ओम जैन, विशाल राजोरिया, विनोद लाला, योगेश ठाकुर, धनंजय शर्मा, अंकित चौबे के साथ ही अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उत्तम स्वामी ने बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद सभी लोगों से चर्चा की। बताया जाता है कि मंदिर में दर्शन करने के बाद उत्तम स्वामी इंदौर में आयोजित श्री राम कथा के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
