फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mahamandaleshwar Abhiram Das Tyagi Maharaj arrived to have darshan of Baba Mahakal

Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी महाराज, गर्भगृह में किया पूजन

Wed, 21 Aug 2024 06:13 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2024 06:13 PM IST
सार

महामंडलेश्वर स्वामी श्री अभिरामदास त्यागी (हिमालयवासी) स्वामी रामानंद संत आश्रम, उज्जैन केदारनाथ का आज उज्जैम आगमन हुआ। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर बाबा महाकाल का विशेष पूजन-अर्चन-अभिषेक किया।

विज्ञापन
Mahamandaleshwar Abhiram Das Tyagi Maharaj arrived to have darshan of Baba Mahakal
महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अभिराम दास त्यागी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महामंडलेश्वर स्वामी श्री अभिरामदास त्यागी (हिमालयवासी) स्वामी रामानंद संत आश्रम, उज्जैन केदारनाथ का आज उज्जैम आगमन हुआ। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर बाबा महाकाल का विशेष पूजन किया। उसके बाद भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
विज्ञापन


युवा समाजसेवी अभिषेक शर्मा ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी अभिरामदास त्यागी महाराज आज बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे, जहां उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन किया। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। उन्होंने भगवान का पूजन करने के बाद नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया और जय श्री महाकाल का उद्घोष करते हुए भी दिखाई दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके अनुयायी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे।
विज्ञापन


अब तक चार आश्रमों की स्थापना कर चुके हैं महामंडलेश्वर अभिरामदास त्यागी महाराज
गुरुदेव ने अपने जीवन में संत सेवा को प्राथमिकता दी है। लोगों को ज्ञान देने के लिए उन्होंने पूरे भारत का भ्रमण किया। यहां तक कि सर्दियों के महीनों में भी श्री स्वामी अभिरामदासजी त्यागी नंगे पैर हिमालय की यात्रा पर जाते थे। संत सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से श्री स्वामी अभिरामदासजी त्यागी ने भारत में 4 आश्रम स्थापित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

1. श्री स्वामी रामानंद संत आश्रम, हनुमान गुफा, केदारनाथ (हिमालय)     
2. श्री स्वामी रामानंद संत आश्रम, ऋषिकेश     
3. श्री रामटेकरी तपोवन, मध्य प्रदेश     
4. श्री स्वामी रामानंद संत आश्रम, गुवार, ता. नान्दोद, जिला. नर्मदा (राजपीपला के पास)  उपरोक्त आश्रमों में संत सेवा होती है। इन आश्रमों की जादुई सुंदरता यह है कि यहां सभी का स्वागत है, चाहे उनकी आस्था, विश्वास और परवरिश कुछ भी हो। श्री स्वामी अभिरामदास त्यागी व्यक्तियों को अपना रास्ता चुनने की अनुमति देते हैं। यदि व्यक्ति श्री स्वामी अभिरामदास त्यागी से मार्गदर्शन चाहते हैं तो वे हमेशा उनका मार्गदर्शन करने के लिए तैयार रहते हैं।


सनातन धर्म की ध्वजा फहराने के लिए देश ही नहीं विदेशों की यात्रा कर चुके हैं महामंडलेश्वर
श्री स्वामी अभिरामदास त्यागी ने अपने मिशन के तहत पूरे भारत और विदेशों में यात्रा करने का बीड़ा उठाया, जिसका उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करके जीवन का सार्थक उद्देश्य दिखाना था। गुरुदेव के दिव्य व्यक्तित्व ने दुनिया भर में कई अनुयायियों को आकर्षित किया। उनकी उपस्थिति और आभा ने उनके भक्तों को शांति, प्रेम और खुशी प्रदान की। भगवान राम ने दुनिया को श्री स्वामी अभिरामदास त्यागी के रूप में ऐसा दिव्य व्यक्तित्व उपहार में दिया है।

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी महाराज.... गर्भग्रह मे पहुंचकर

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी महाराज.... गर्भग्रह मे पहुंचकर

 

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी महाराज.... गर्भग्रह मे पहुंचकर

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी महाराज.... गर्भग्रह मे पहुंचकर

 

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी महाराज.... गर्भग्रह मे पहुंचकर

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी महाराज.... गर्भग्रह मे पहुंचकर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed