{"_id":"668c9ce8f7038d23080003b5","slug":"mahakal-ujjain-fraud-continues-in-name-of-bhasma-aarti-5600-taken-from-two-devotees-from-haryana-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakal Ujjain: भस्म आरती के नाम पर ठगी जारी, हरियाणा के दो श्रद्धालुओं से 5600 रुपये लिए, फिर पुलिस ने...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakal Ujjain: भस्म आरती के नाम पर ठगी जारी, हरियाणा के दो श्रद्धालुओं से 5600 रुपये लिए, फिर पुलिस ने...
Tue, 09 Jul 2024 07:44 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:44 AM IST
सार
भस्म आरती के नाम पर ठगी जारी है। हरियाणा के दो श्रद्धालुओं से 5600 रुपये लिए गए। फिलहाल, पुलिस ने धरदबोचा है।
विज्ञापन
ठगी करने वाले को पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती के नाम पर लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। इसी तरह हरियाणा से आए श्रद्धालु के साथ बड़ा गणेश मंदिर के बाहर फूल पत्ती की दुकान का संचालन करने वाले राजकुमार निवासी गणेश कॉलोनी जयसिंहपुरा ने 5600 रुपये लेकर दो लोगों की भस्मारती कराई और उनसे 3000 रुपये की मांग की रुपये लेने जब आरोपी राजकुमार पहुंचा तो पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
हरियाणा से आए श्रद्धालु अंशुल ने जानकारी देते हुए बताया कि हम हर वर्ष महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने आते हैं। इसी दौरान हम दर्शन करने आए और हमारा संपर्क फूल बेचने वाले राजकुमार से हुआ, जिन्होंने भस्म आरती की परमिशन करवाने का वादा किया। इस एवज में श्रद्धालु से 2600 रुपये लिए और सोमवार सुबह हुई भस्म आरती में शामिल होने की बात कही। उसके बाद सुबह जब भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे तो तीन हजार रुपये और ले लिए। भस्म आरती हो गई, जिसके बाद फरियादी को फूल व्यापारी राजकुमार बार-बार फोन लगाकर परेशान करने लगा और 3000 मांगने लगा।
विज्ञापन
इसके बाद हरियाणा से आए फरियादी अंशुल की शिकायत पर पुलिस ने फूल व्यापारी आरोपी राजकुमार को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में होमगार्ड जवान का भी नाम सामने आया है, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से जवान को महाकाल मंदिर से हटा दिया गया है। हालांकि, महाकाल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मिली थी शिकायत
बीते दिन सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास हार-फूल की दुकान पर राजकुमार नामक युवक द्वारा सोनीपथ (हरियाणा) से पधारी श्रद्धालु अंशुल से भस्मार्ती के नाम पर 6,000 रुपये की ठगी की गई, जबकि श्री महाकालेश्वर मंदिर में नियमानुसार ऑनलाइन एवं सत्कार व्यवस्था के अंतर्गत भस्मार्ती पंजीयन हेतु 200 रुपये प्रति श्रद्धालु भेंट राशि निर्धारित है, किन्तु राजकुमार द्वारा भस्मार्ती पंजीयन हेतु तय राशि 200 प्रति श्रद्धालु के स्थान पर 6,000 अवैध रूप वसूल की जाकर ठगी की गई। जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना आहत हुई। साथ ही श्री महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिष्ठा प्रभावित होकर मंदिर की छवि भी धूमिल हुई।
श्रद्धालुओं के साथ अवैध रूप से राशि वसूल की जाकर ठगी किये जाने के कारण राजकुमार के विरुद्ध जांच कर वैधानिक कार्रवाई करने हेतु श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा थाना प्रभारी महाकाल थाना को पत्र लिखकर दोषी के विरुद्ध जांच कर वैधानिक कार्रवाई करने हेतु लिखा गया है।
मंदिर प्रबंध समिति ने बोर्ड लगाए, टोल फ्री नंबर भी जारी किया
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि ठगी रोकने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सूचना बोर्ड लगाये गए है। इसमें श्रद्धालुओं को भस्मार्ती, मंदिर प्रवेश के लिए या दान के संबंध में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति या कर्मचारी से संपर्क न करने न ही कोई राशि किसी व्यक्ति को देने, शीघ्र दर्शन अथवा भस्म आरती के लिए जो शुल्क निर्धारित है, उसका भुगतान सिर्फ काउंटर पर ही करने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही किसी के द्वारा राशि मांगने पर सूचना बोर्ड पर लिखे नम्बर पर संपर्क कर सूचना देने हेतु निवेदन किया गया है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कंट्रोल रुम से इस संबंध सतत सूचनायें प्रसारित की जाती है। श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन व अन्य जानकारी एवं शिकायत के लिये मंदिर प्रबंध समिति की वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.com के साथ मंदिर के टोल फ्री नंबर 18002331008 पर की जा सकती है।
राजकुमार जिसने श्रद्धालुओं के साथ भस्म आरती के नाम पर की ठगी
