फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mahakal Satellite on baba mahakal name will be launched soon said isro chief sreedhara somanath

Mahakal Satellite: अब उज्जैन ही नहीं अंतरिक्ष में भी गूंजेगा जय महाकाल, बाबा के नाम पर होगा ISRO का सैटेलाइट

Thu, 06 Apr 2023 10:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Apr 2023 10:56 PM IST
सार

अंतरिक्ष में भारत की शक्ति और बढ़े, साथ ही भारत सर्व शक्तिमान बन जाए, इसीलिए जल्द ही अंतरिक्ष में महाकाल के नाम की एक सैटेलाइट स्थापित की जाएगी। भारतीय अनुसंधान संगठन के चेयरमैन वैज्ञानिक सोमनाथ श्रीधर पणिकर ने कहा, काफी समय से भारतीय अनुसंधान संगठन इस बारे में सोच रहा था।

विज्ञापन
Mahakal Satellite on baba mahakal name will be launched soon said isro chief sreedhara somanath
अंतरिंक्ष में भी गूंजेगा जय महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैसे तो आपने अब तक सुना है कि बाबा महाकाल अकाल मृत्यु के भय को समाप्त करते हैं। लेकिन देश के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में भारत की शक्ति को बढ़ाने और पूरे विश्व में भारत को सर्व शक्तिमान बनाने के लिए अंतरिक्ष में एक सैटेलाइट स्थापित करने वाले हैं, जो कि बाबा महाकाल के नाम पर रहेगी। अंतरिक्ष में इस सैटेलाइट को पूर्ण सफलता मिले, इसीलिए केरल राज्य की राजधानी तिरुअनंतपुरम में एक शताब्दी प्रपंच यज्ञ का आयोजन भी किया गया है, जिसमें शामिल होने पहुंचे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस. सोमनाथ ने यह बात पूजन-अर्चन और यज्ञ में आहुति देने के बाद कही।

विज्ञापन


इस यज्ञ के प्रमुख आचार्य महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित रमन त्रिवेदी थे, जिनके साथ ही पूरे भारत वर्ष के 1100 ब्राह्मणों और चार वेदों के आचार्य द्वारा यज्ञ किया गया। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित रमण गुरु ने बताया, वैज्ञानिक श्रीधर की कामना है कि अंतरिक्ष में भारत की शक्ति और बढ़े, साथ ही भारत विश्व का शक्तिमान बने। इसलिए महाकाल के नाम से सैटेलाइट स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा...
इंडियन रिसर्च इंस्टीट्यूट के चेयरमैन वैज्ञानिक सोमनाथ श्रीधर पणिकर ने सपरिवार सहित पूजन-अर्चन कर हवन में आहुति प्रदान की। बताया जाता है कि मां पूर्णा मिकाव के आंगन मे जनकल्याण और भारत को अंतरिक्ष में सर्व शक्तिमान बनाने के लिए किया जा रहा है। इस यज्ञ में इसरो चेयरमैन सोमनाथ श्रीधर पणिकर, केंद्रीय फिशरिज, एनिमल, डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, माता सिन्हा गायत्री देवी, शैलेंद्र व्यास का शाल, श्रीफल और मोमेंटो द्वारा केरल के पारम्परिक वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के मध्य मंत्रोचार से विशिष्ट अभिनंदन किया। इस अवसर पर आयोजन समिति की प्रमुख जीन्हा गायत्री, महर्षि पंडित रमन त्रिवेदी, समाहित पुजारी (उज्जैन), दिनेश शर्मा पुजारी, अजय पुजारी (बगलामुखी), बंटी दीक्षित (ओंकारेश्वर) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed