विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लाखों आस्थावानों की भारी भीड़ उमड़ी। जिन्होंने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए। चलित भस्म आरती के तहत दर्शन का क्रम रात्रि 2:30 बजे मंदिर के पट खुलते ही शुरू हुआ, जिसके बाद पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सोमवार को गर्भगृह में पहुंचकर महाकाल का पूजन-अर्चन किया। उनकी पत्नी साधना सिंह भी उनके साथ थी। सोमवार को छोड़कर मंदिर में प्रतिदिन बाबा महाकाल के गर्भगृह के पट अलसुबह 3 बजे खुलते हैं। लेकिन आज बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए आधे घंटे पहले जागे।
Mahakal Mandir Bhasma Aarti: श्रावण मास के अंतिम सोमवार पूजन करने पहुंचे शिवराज, भस्म आरती में उमड़ा जनसैलाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:55 PM IST
सार
CM Shivraj in Ujjain : श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार देर रात से ही बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु कतार में खड़े होकर बाबा महाकाल के दर्शनों की प्रतीक्षा कर रहे थे। रात 2:30 बजे मंदिर के पट खुले, वैसे ही दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। इसमें लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की दिव्य आरती का लाभ लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस अवसर पर पूजन अर्चन में शामिल हुए।
विज्ञापन
