फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mahakal Darshan scam: Case filed against five people including media person, company supervisor

महाकाल दर्शन घोटाला: भस्म आरती प्रभारी ने उगले राज, दो मीडियाकर्मी, कंपनी सुपरवाइजर समेत पांच पर मामला दर्ज

Fri, 03 Jan 2025 07:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 03 Jan 2025 07:00 PM IST
सार

भस्म आरती प्रभारी रितेश शर्मा से पूछताछ के आधार पर दो मीडियाकर्मी, मंदिर के दो कर्मचारी और क्रिस्टल कंपनी के सुपरवाइजर को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों पर अवैध रूप से अधिक राशि वसूलने और सरकारी खजाने में धन जमा न करने का आरोप है।

विज्ञापन
Mahakal Darshan scam: Case filed against five people including media person, company supervisor
भस्म आरती प्रभारी रितेश शर्मा से पूछताछ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अवैधानिक तरीके से श्रद्धालुओं को दर्शन करवाकर रुपये वसूलने और श्री महाकालेश्वर मंदिर के खजाने में जमा होने वाली राशि को हानि पहुंचाने वाले मंदिर के कर्मचारियों के खिलाफ लगातार उज्जैन पुलिस कार्रवाई जारी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अब तक इस मामले में लगभग 15 लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है। आज भी पुलिस ने भस्म आरती प्रभारी रितेश शर्मा से पूछताछ के आधार पर दो मीडियाकर्मी, महाकाल मंदिर के दो कर्मचारी और क्रिस्टल कंपनी के सुपरवाइजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस जल्द ही पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि महाकाल मंदिर ठगी मामले में अब तक 15 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा चुका है। इस मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे भस्म आरती प्रभारी रितेश शर्मा से की गई। पूछताछ में दो मीडियाकर्मी, दो मंदिर के कर्मचारी और क्रिस्टल कंपनी के सुपरवाइजर के शामिल होने की बात भी सामने आई थी, जिसके बाद उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी रितेश शर्मा के बयान के आधार पर की जा रही है, जिसमें इन आरोपियों द्वारा ठगी के दो तरीके की बात सामने आई है। अवैध रूप से लोगों से ज्यादा राशि लेना और शासकीय खजाने में मंदिर के खजाने में पैसा जमा नहीं करना।

एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार रितेश शर्मा ने बताया कि मीडियाकर्मियों ने होटल वालों और टूर ऑपरेटर्स के माध्यम से श्रद्धालुओं को ठगी का शिकार बनाया था। उनके सीडीआर और बैंक अकाउंट का एनालिसिस किया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि और कौन लोग इस ठगी में शामिल थे। इस मामले में अब तक करीब 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रशासन की संयुक्त टीम मंदिर में जांच कर रही है। पुलिस ने बताया है कि वे धीरे-धीरे सभी तरह की जांच कर रहे हैं और मंदिर में सुधार के लिए समाधान भी ढूंढ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed