{"_id":"6468fe58ea66a6c0b0074bb5","slug":"mahakal-darshan-new-arrangement-for-residents-of-ujjain-they-have-to-present-aadhaar-for-easy-darshan-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakal Darshan: महाकालेश्वर मंदिर में फिर बदलेगी दर्शन व्यवस्था, उज्जैन वाले आधार दिखाकर कर सकेंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakal Darshan: महाकालेश्वर मंदिर में फिर बदलेगी दर्शन व्यवस्था, उज्जैन वाले आधार दिखाकर कर सकेंगे दर्शन
Sat, 20 May 2023 10:46 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 20 May 2023 10:46 PM IST
सार
महाकालेश्वर मंदिर में उज्जैनवासियों को सुगमता से दर्शन कराने के लिए जुलाई-अगस्त से नई व्यवस्था शुरू होगी। उज्जैन द्वार खोला जाएगा। आधार कार्ड दिखाकर उज्जैन के लोग आसानी से दर्शन लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
बाबा महाकाल की भस्मारती
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था फिर बदलने वाली है। जुलाई से उज्जैन द्वार खुलेगा। इससे उज्जैन के रहवासियों को आधार कार्ड दिखाकर शीघ्र दर्शन करने की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल ने महाकाल मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी के साथ चर्चा की थी। उनसे उज्जैन द्वार जल्द से जल्द खुलवाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
महापौर मुकेश टटवाल ने महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी के साथ बैठक की। उज्जैनवासियों के लिए पृथक से दर्शन व्यवस्था शुरू करने पर चर्चा की। महापौर टटवाल ने सोनी से कहा कि ऐसा प्रयास किया जाए कि जुलाई-अगस्त तक उज्जैन द्वार के माध्यम से उज्जैन के रहवासी दर्शन कर सके। उज्जैन के रहवासी आधार कार्ड दिखाकर बाबा महाकाल के सुगमतापूर्वक दर्शन कर सकेंगे। महापौर टटवाल ने बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
दूसरे चरण का काम भी खत्म होगा
बताया जा रहा है कि नई व्यवस्था जुलाई-अगस्त से शुरू हो सकेगी। तब तक महाकाल महालोक के दूसरे चरण का काम भी पूरा हो जाएगा। इसके निर्माण के बाद जहां से बाबा की सवारी निकलती है, उसके पास बन रही टनल से उज्जैन के रहवासियों को महाकाल के दर्शन हो सकेंगे।
विज्ञापन
