फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Land Fraud In Ujjain Rs 90 lakh cheated by land deal case registered against four people

Land Fraud In Ujjain: जमीन का सौदाकर ठगे 90 लाख रुपये, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, ठगी में महिलाएं भी शामिल

Wed, 15 Mar 2023 07:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 15 Mar 2023 07:46 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में पैसे लेकर जमीन न देने का मामला सामने आया है। इसमें लगभग 90 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Land Fraud In Ujjain Rs 90 lakh cheated by land deal case registered against four people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में मोहनपुरा स्थित खेती की 14 बीघा जमीन का 15 लाख रुपये बीघा के मान से सौदाकर 90 लाख रुपये लिए और जमीन की रजिस्ट्री नहीं की। मामले में महाकाल पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मांगीलाल पिता कुंवर माली 32 साल निवासी एकता नगर हालमुकाम जयसिंहपुरा ने मोहनपुरा स्थित खेती की 14 बीघा जमीन का सौदा गीताबाई, गोपाल माली निवासी रस्सी गली, दुर्गा बाई उर्फ जयमाला निवासी इंदौर और देवीलाल निवासी रस्सी गली से 90 लाख रुपये में किया था। मांगीलाल ने अलग-अलग टुकड़ों में 90 लाख रुपये लोगों को दिए और अनुबंध भी कराया।
विज्ञापन


पांच नवंबर को जमीन की रजिस्ट्री करवाना थी, जिसकी सूचना चारों लोगों को देकर मांगीलाल रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंच गया। लेकिन चारों लोग वहां नहीं आए। बाद में मांगीलाल ने 90 लाख रुपये वापस मांगे तो लौटाने से भी इनकार कर दिया, जिसकी शिकायत उसने महाकाल थाने में की। पुलिस ने जांच के बाद गीताबाई, दुर्गाबाई, देवीलाल और गोपाल के खिलाफ धारा-420 के तहत केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed