फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Lady don of Ujjain arrested for displaying weapons on social media read more in hindi

उज्जैन की 'लेडी डॉन' गिरफ्तार: सोशल मीडिया पर करती थी हथियारों का प्रदर्शन, कैप्शन में लिखती थी '307=302'

Fri, 13 Jan 2023 10:48 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 10:48 AM IST
सार

‘लेडी डॉन’ ने दहशत फैलाने के लिए रिवॉल्वर और चाकू लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो-फोटो अपलोड किए। वह गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप को रोल मॉडल मानती है। दुर्लभ की तरह माथे पर टीका और गले में गमछा पहनकर उसने कई फोटो भी डाले हैं। 

विज्ञापन
Lady don of Ujjain arrested for displaying weapons on social media read more in hindi
पुलिस गिरफ्त में लेडी डॉन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर खुद को लेडी डॉन बताने वाली युवती को पंवासा थाना पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, युवती सोशल मीडिया पर धमकाने वाले पोस्ट शेयर किया करती थी, जिसमें वह हाथों मे कट्टे और पिस्टल लिए हुए थी। पुलिस की टीम ने युवती को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पंवासा थाने के टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि पंवासा मल्टी के समीप एक युवती चाकू लहराकर लोगों को धमका रही है। इस पर एएसआई सावित्री कटारा व आरक्षक दीपशिखा मौके पर पहुंची और सोनिया उर्फ नेपू उम्र 19 वर्ष निवासी आनंद नगर नानाखेड़ा हालमुकाम पंवासा मल्टी को तड़तड़ी वाले चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। सोनिया ने इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम पर धमकाने वाले वीडियो पोस्ट कर रखे हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपिता अपराधिक तत्वों के साथ घूमती है।
विज्ञापन


कई बदमाशों के सम्पर्क में है सोनिया
थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि सोनिया डांस पार्टी कार्यक्रम भी आयोजित करती रहती है। इसी दौरान उसका कई बदमाशों के साथ संपर्क हो गया। पुलिस पूछताछ में सोनिया ने बताया कि जिस पिस्टल के साथ उसने फोटो सेशन करके सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, वह पिस्टल नकली है। पुलिस नकली पिस्टल को भी बरामद करने की कोशिश कर रही है, ताकि हकीकत सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि सोनिया की गैंग में जो लोग सक्रिय हैं, उनसे भी पूछताछ की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्लभ कश्यप को मानती है रोल मॉडल
‘लेडी डॉन’ ने दहशत फैलाने के लिए रिवॉल्वर और चाकू लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो-फोटो अपलोड किए। वह गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप को रोल मॉडल मानती है। दुर्लभ की तरह माथे पर टीका और गले में गमछा पहनकर उसने कई फोटो भी डाले हैं। 


कैप्शन लिखती थी- '307 = 302'
सोनिया सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है। पुलिस ने उसका इंस्टाग्राम अकाउंट चेक किया, तो दंग रह गई। उसने पिस्टल के साथ, सिगरेट पीते हुए कुछ फोटोज डाल रखे थे। साथ ही, कुछ फोटो में कैप्शन लिखा है- '307 = 302' इसके अलावा, अन्य फोटोज में सोनिया हुक्का पीते, डांस करते, शराब पीते, सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed