BAPS Temple Vandalism: महामंडलेश्वर गिरि बोले- हमें कायर न समझें, हमारे एक हाथ में शास्त्र और दूसरे में शस्त्र
BAPS Temple Vandalism: महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरि ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग हिंदुत्व को मिटाने के लिए इस प्रकार के कार्य कर रहे हैं, वे यह समझ लें कि हिंदू कायर नहीं हैं। हिंदुत्व जाग रहा है, इसीलिए इसे मिटाने के लिए इस तरह के हमले किए जा रहे हैं।
विस्तार
जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरि ने कैलिफोर्निया के बीएपीएस मंदिर पर हुए हमले का विरोध जताया है। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए कहा- सनातन ने हमेशा शांति का संदेश दिया है। महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरि ने कहा कि हमें इस हमले के पीछे के कारणों पर सवाल उठाने की जरूरत है। हिंदू धर्म दुनिया का सबसे मानवीय धर्म है। सनातन का बढ़ता गौरव दुनिया की नकारात्मक शक्तियों को भड़का रहा है। यहां तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति भी हमारे धर्म का सम्मान करते हैं और धार्मिक मामलों में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमें दुनिया में अंतर-धार्मिक चर्चाओं को बढ़ावा देना चाहिए, जिससे सभी लोग सद्भाव और शांति के साथ सह-अस्तित्व में रह सकें।
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: On BAPS Hindu Temple in California, US, defaced with anti-Hindu graffiti, Juna Akhada Mahamandaleshwar Swami Shaileshanand Giri says, "Sanatan has always propagated the message of peace. We need to question the reasons behind this attack...… pic.twitter.com/gRNGeBKmvC
— ANI (@ANI) March 9, 2025
तो हम खुद को विश्वगुरु साबित करते हैं
स्वामी शैलेशानंद गिरि ने कहा- लोगों को धर्म और संप्रदाय के बीच के अंतर को समझने की जरूरत है। हम सभी के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और वसुधैव कुटुंबकम की बात करते हैं। सनातन धर्म पर बढ़ते हमले इस बात के संकेत हैं कि हिंदू जागृत हो रहे हैं और जब ऐसा होता है, तो हम खुद को विश्वगुरु साबित करते हैं। महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरि ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग हिंदुत्व को मिटाने के लिए इस प्रकार के कार्य कर रहे हैं, वे यह समझ लें कि हिंदू कायर नहीं हैं। हिंदुत्व जाग रहा है, इसीलिए इसे मिटाने के लिए इस तरह के हमले किए जा रहे हैं। हिंदुओं के जाग्रत होने से नकारात्मक शक्तियां प्रभावित हो रही हैं, इसी कारण से वे हिंदुत्व पर हमला कर रही हैं।
हिंदू अब जाग चुके हैं
उन्होंने कहा- हम धार्मिक लोग हैं और अस्तित्व की बात करते हैं, न कि तोड़फोड़ की। आक्रांताओं ने हमेशा हिंदू धर्म को दबाने का प्रयास किया है, लेकिन हिंदू अब जाग चुके हैं। यदि किसी भी तरह से हमें परेशान करने का प्रयास किया गया तो नकारात्मक शक्तियां यह जान लें कि हमारे एक हाथ में शास्त्र है और दूसरे हाथ में शस्त्र। हमें दुनिया में अंतर-धार्मिक संवाद को बढ़ावा देना चाहिए, जब हम एक-दूसरे के धर्म को समझेंगे तो अपने आप ही यह सारे विवाद समाप्त हो जाएंगे और प्रेम स्थापित होगा।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है। BAPS हिंदू मंदिर को खालिस्तान समर्थकों ने निशाना बनाया और मंदिर की दीवारों पर हिंदू विरोधी और आपत्तिजनक संदेश लिखे। यह घटना लॉस एंजेलिस में होने वाले तथाकथित 'खालिस्तान रेफरेंडम' से कुछ दिन पहले हुई। इस हमले के बाद हिंदू समुदाय में गुस्से में है। हिंदू संगठनों और नेताओं ने इस हमले की निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
