फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Jan Akrosh Yatra Congress Jan Akrosh Yatra will reach Ujjain on 26th September

Jan Akrosh Yatra: 26 सितंबर को उज्जैन पहुंचेगी कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, तैयारियों को लेकर बैठक शुरू

Thu, 21 Sep 2023 10:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Sep 2023 10:30 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में मंदसौर जिले से शुरू हुई जन आक्रोश यात्रा 26 सितंबर को उज्जैन जिले में पहुंचेगी। यात्रा को लेकर बड़े पैमाने पर शहर कांग्रेस द्वारा तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Jan Akrosh Yatra Congress Jan Akrosh Yatra will reach Ujjain on 26th September
यात्रा को लेकर हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा को लेकर उज्जैन शहर कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदोरिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सभी ब्लॉक अध्यक्षों और वरिष्ठजन मौजूद रहे।

विज्ञापन


रवि भदोरिया ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया कि दोनों विधानसभा में जन आक्रोश रैली के प्रभारी नियुक्त किए गए। यह प्रभारी ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठकर प्रत्येक ब्लॉक के मंडलम एवं सेक्टरों की बैठक लेंगे। प्रत्येक ब्लॉक में जन आक्रोश रैली एवं कांग्रेस की योजनाओं के पर्चे वितरित किए जाएंगे। जन आक्रोश रैली में 100 से अधिक चार पहिया वाहनों का काफिला एवं सैकड़ो दो पहिया वाहन शामिल होंगे। दोनों ही विधानसभा में नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा, जिसमें उज्जैन दक्षिण की नुक्कड़ सभा टावर चौक पर एवं उज्जैन उत्तर की सभा गोपाल मंदिर पर होगी।
विज्ञापन


रवि भदौरिया ने बताया कि उज्जैन जिले में भारतीय जनता पार्टी की आशीर्वाद यात्रा को जिस तरह से जनता ने फेल किया है इससे साबित होता है कि प्रदेश की जनता में कितना आक्रोश है। बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी और शिवराज सिंह द्वारा की जा रही झूठी घोषणाओं से जनता परेशान हो चुकी है। कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने जो छलावा प्रदेश की जनता से किया है, उसे सामने लाएगी और कांग्रेस की सरकार बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अपने वचन पत्र में जिन योजनाओं का उल्लेख किया है उन्हें जनता के बीच रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदोरिया ने कहा, जिस तरह कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रत्येक महिला को 1500 रुपये प्रति माह, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट तक बिजली माफ एवं 200 यूनिट तक हाफ एवं किसानों को लेकर जो भी वचन पत्र में लिखा है, उसे जनता के बीच पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed