फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Investigation of GPF scam of Central Bhairavgarh Jail completed, jail headquarters called Usharaj to Bhopal

Ujjain: केंद्रीय भैरवगढ़ जेल के जीपीएफ घोटाले की जांच पूरी, जेल मुख्यालय ने उषाराज को भोपाल बुलाया

Fri, 17 Mar 2023 10:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 10:44 PM IST
सार

केंद्रीय जेल उज्जैन की अधीक्षक उषाराज को प्रथमदृष्टया गंभीर वित्तीय अनियमितता बरतने के लिए जिम्मेदार माना गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से जेल मुख्यालय भोपाल पर अस्थाई रूप से तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन
Investigation of GPF scam of Central Bhairavgarh Jail completed, jail headquarters called Usharaj to Bhopal
उषाराज (पीले कपड़े में) की जगह देवास की जेल अधीक्षक को उज्जैन केंद्रीय जेल की जवाबदारी सौंपी गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में कुछ दिनों पूर्व उजागर हुए जीपीएफ घोटाले की जांच पूरी हो गई है। शुक्रवार रात्रि को जेल मुख्यालय द्वारा एक आदेश जारी किया गया, जिसमें केंद्रीय जेल उज्जैन की अधीक्षक उषाराज को प्रथमदृष्टया गंभीर वित्तीय अनियमितता बरतने के लिए जिम्मेदार माना गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से जेल मुख्यालय भोपाल पर अस्थाई रूप से तैनात कर दिया गया, जबकि उनके स्थान पर देवास की जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे को अधीक्षक केंद्रीय जेल उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


जारी आदेश पत्र में उल्लेख है कि कलेक्टर द्वारा 11 मार्च 2023 को जिला कोषालय, उज्जैन के प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन अनुसार केन्द्रीय जेल, उज्जैन के शासकीय सेवकों के स्वत्वों में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर डीपीएफ ट्रांजैक्शन प्रोसेस में राशि एक ही खाते में ट्रांसफर कर अनियमित फर्जी भुगतान IFMIS सॉफ्टवेयर के माध्यम से किए जाने की जानकारी दी गई थी। जिसमें प्रतिवेदन अनुसार 13 करोड़ 50 लाख 46 हजार 325 का अनियमित भुगतान हुआ था। तत्संबंध में जेल मुख्यालय द्वारा जेल उप महानिरीक्षक (कल्याण) की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति द्वारा जांच में लगभग राशि रुपये 15 करोड़ का अनियमित भुगतान किया जाना पाया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय जेल उज्जैन अधीक्षक उषाराज को प्रथमदृष्टया गंभीर वित्तीय अनियमितता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से जेल मुख्यालय भोपाल पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक तैनात किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed