फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indian cricketers Mayank, Krishna and Vijay Kumar reached the court of Baba Mahakal

MP: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे क्रिकेटर मयंक, कृष्णा और विजय...भस्म आरती देखी; चांदी द्वार से लिया आशीर्वाद

Wed, 09 Oct 2024 12:07 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 09 Oct 2024 12:07 PM IST
सार

Ujjian Mahakal: भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल, प्रसिद्ध कृष्णा और वैशाख विजयकुमार ने आज सुबह मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। तीनों क्रिकेटरों ने बाबा का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Indian cricketers Mayank, Krishna and Vijay Kumar reached the court of Baba Mahakal
बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे भारतीय क्रिकेटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार सुबह तीन भारतीय क्रिकेटर बाबा महाकाल की अलसुबह होने वाली दिव्य भस्म आरती के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। जहां उन्होंने लगभग 2 घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के हर पल को निहारा, जिसके बाद वह चांदी द्वार पर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का पूजन अर्चन कर मस्तक पर तिलक लगवाया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल, प्रसिद्ध कृष्णा और वैशाख विजयकुमार ने आज सुबह मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। तीनों क्रिकेटरों ने बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान चांदी द्वार से पंडित विकास शर्मा द्वारा सभी क्रिकेटरों के माध्यम से बाबा महाकाल का पूजा दर्शन करवाया गया जिसके बाद इन क्रिकेटरों को बाबा महाकाल के आशीर्वाद स्वरुप तिलक भी लगाया।
विज्ञापन


जानिए कौन है यह क्रिकेटर
मयंक अग्रवाल एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। ये बिशप कॉटन बॉयज स्कूल और बैंगलोर में जैन विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। ये एक सलामी बल्लेबाज है जो कर्नाटक के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते है। इन्होंने भारतीय क्रिकेट के घरेलू सत्र में 2017- 2018 में सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा 2253 रन बनाये और नया कीर्तिमान अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसिद्ध मुरली कृष्णा एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। जो कर्नाटक क्रिकेट टीम के लिए खेलते है। ये दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करते है और दाहिने ही हाथ से मध्यम तेज गति से गेंदबाजी करते है। प्रसिद्ध कृष्णा ने विजय हजारे ट्रॉफी में, सात मैचों में 24.5 की औसत से 14 विकेट लिए थे।


वैशाख विजय कुमार एक भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने 24 फरवरी 2021 को अपनी लिस्ट ए में पदार्पण किया, 2021 में विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेला था। आप आईपीएल में भी मैच खेल चुके हैं और आप एक सफल गेंदबाज हैं।

बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे भारतीय क्रिकेटर मयंक, कृष्णा और विजय कुमार.... भस्म आरती देखी चांदी

बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे भारतीय क्रिकेटर मयंक, कृष्णा और विजय कुमार.... भस्म आरती देखी चांदी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed