फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Indian cricket team players reached Mahakal after winning match against Afghanistan; Bhasma Aarti, Nandi Hall

Mahakal: अफगानिस्तान से मैच जीत कर महाकाल पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी; नंदी हॉल से देखी भस्म आरती

Mon, 15 Jan 2024 09:07 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 15 Jan 2024 09:07 AM IST
सार

Baba Mahakal Bhasma Aarti: महाकाल की भस्म आरती देखने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जितेश शर्मा ने कहा कि मैं बाबा महाकाल का भक्त हूं और समय मिलते ही बाबा के दर्शन करने आ जाता हूं, मुझे यहां आकर अद्भुत आनंद की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Indian cricket team players reached Mahakal after winning match against Afghanistan; Bhasma Aarti, Nandi Hall
नंदी हॉल से भस्म आरती के दिव्य दर्शन करते भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह हुई भस्म आरती में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल से बैठकर बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए।

विज्ञापन



 
देश भर से बड़ी संख्या में महाकाल के भक्तों का मंदिर में आने का सिलसिला जारी है। रविवार को इंदौर में खेले गए भारत और अफगानिस्तान के बीच के मैच में भारतीय टीम को मिली जीत के बाद भारतीय टीम के चार खिलाड़ी उज्जैन पहुंचे। रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा ने नंदी हाल में से भगवान महाकाल की आरती देख आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए जिन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती को निहारा और बाबा का आशीर्वाद लिया। चारों सदस्य टीम भारत की जीत के बाद बेहद खुश नजर आ रहे थे। करीब दो घंटे तक भस्म आरती में शामिल होने के बाद सभी इंदौर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन



 
‘आरती देख धन्य हो गए’
सोमवार सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जितेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं बाबा महाकाल का भक्त हूं और समय मिलते ही बाबा के दर्शन करने आ जाता हूं, मुझे यहां आकर अद्भुत आनंद की प्राप्ति होती है। जबकि बाबा महाकाल के पहली बार दर्शन करने आए खिलाड़ी रवि बिश्नोई ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर और यहां होने वाली भस्म आरती के बारे में सुना तो था, लेकिन आज पहली बार इस आरती में शामिल होने और इसके दिव्य दर्शन करने का मौका मिला। अन्य खिलाड़ी भी बाबा महाकाल के इन दर्शनों का लाभ लेकर प्रसन्न नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed