{"_id":"62ce81351cdade2318020c2b","slug":"in-ujjain-s-badnagar-the-lady-officer-showed-the-singham-avatar-to-the-bjp-leader-said-if-you-have-the-guts-get-fired-from-the-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: लेडी अफसर ने भाजपा नेता को दिखाया सिंघम अवतार, कहा- दम हो तो नौकरी से निकलवा देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: लेडी अफसर ने भाजपा नेता को दिखाया सिंघम अवतार, कहा- दम हो तो नौकरी से निकलवा देना
Wed, 13 Jul 2022 03:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 13 Jul 2022 03:21 PM IST
सार
उज्जैन के बड़नगर में पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई ने एसडीएम निधि सिंह पर काम को लेकर दबाव बनाया तो लेडी अफसर ने बीजेपी नेता को सिंघम अवतार में लताड़ लगा दी।
विज्ञापन
लेडी अफसर ने बीजेपी नेता को लताड़ा।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन के बड़नगर में पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई ने एसडीएम निधि सिंह पर काम को लेकर दबाव बनाया तो लेडी अफसर ने बीजेपी नेता को सिंघम अवतार में लताड़ लगा दी। बीजेपी नेता और लेडी अफसर के बीच हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि काम जब बीजेपी के पूर्व विधायक ने एसडीएम पर दबाव बनाया तो लेडी अफसर ने उन्हें फटकार लगाते हुए तमीज से बात करने की नसीहत दे डाली। साथ ही एसडीएम निधि ने कहा कि दम हो तो नौकरी से निकलवा देना।
घटना 4 दिन पहले की है, जिसका खुलासा वीडियो वायरल होने के बाद हुआ। जानकारी के अनुसार घटना स्थल बंगरेड ग्राम में लंबे समय से जलभराव की समस्या है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद एसडीएम जेसीबी लेकर पहुंची थीं। तभी किसी ने पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई को बुलाया। जहां बीजेपी नेता ने एसडीएम पर दबाव बनाने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों के बीच झड़प हो गई। पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई अफसर से काम रोकने के लिए कह रहे थे। उनका कहना था कि किसी और जगह पाइप डालकर पानी की निकासी की जाए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुछ देर लेडी अफसर और बीजेपी नेता में आराम से बातचीत हुई। लेकिन जब विधायक ने एसडीएम निधि सिंह की नौकरी पर टिप्पणी की तो लेडी अफसर काफी नाराज हो गई और उन्होंने बीजेपी नेता को तमीज से बात करने की सलाह देते हुए कहा कि 'तमीज से बात करो, तू कौन होता है मुझसे यह कहने वाला कि कितने दिन नौकरी करोगी। तू मुझे मेरा काम मत सिखा, यहां से दफा हो जाओ। निकलवा देना मुझे नौकरी से निकलवा सकता है तो।' कहासुनी के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पूर्व विधायक के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता को वहां से हटाया। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक ने एसडीएम निधि सिंह की शिकायत कलेक्टर और सीएम से की है। हालांकि दोनों ने ही मीडिया के सामने किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

उज्जैन के बड़नगर में पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई ने एसडीएम निधि सिंह पर काम को लेकर दबाव बनाया तो लेडी अफसर ने बीजेपी नेता को सिंघम अवतार में लताड़ लगा दी #ujjain #LadySinghamhttps://t.co/CEOdErLOMN pic.twitter.com/xXd0xdpDHx
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) July 13, 2022