{"_id":"67cabcd5e394e6dd420c83fd","slug":"iifa-awards-2025-ujjain-pratish-mehta-got-invitation-for-iifa-award-nominated-for-best-director-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIFA Awards 2025: उज्जैन के मेहता आईफा अवॉर्ड में होंगे शामिल, बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेशन, देखिए कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIFA Awards 2025: उज्जैन के मेहता आईफा अवॉर्ड में होंगे शामिल, बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेशन, देखिए कार्ड
Fri, 07 Mar 2025 03:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 07 Mar 2025 03:01 PM IST
सार
उज्जैन के प्रतीश मेहता और कोटा फैक्ट्री सीजन-3 के डायरेक्टर जोधपुर में हो रहे आईफा अवॉर्ड 2025 में शामिल होंगे। इस बार उनका बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन हुआ है।
विज्ञापन
आईफा अवॉर्ड 2025।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की गुलाबी नगरी जयपुर में शनिवार आठ मार्च से आईफा अवॉर्ड 2025 का आयोजन होने वाला है। जिसके आमंत्रण आईफा अवॉर्ड में शामिल होने वाले मेहमानों को भेज दिए गए हैं। इस अवार्ड फंक्शन में शामिल होने का निमंत्रण उज्जैन के ऋषिनगर निवासी प्रतीश मेहता के पास भी पहुंचा है। जिनका नाम इस बार बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन हुआ है। प्रतीश कोटा कोटा फैक्ट्री सीजन-3 के डायरेक्टर हैं। विगत माह देश के ख्यातनाम डायरेक्टरों में से चयनित 5 नामों में प्रतीश लव मेहता का भी नामिनेशन हुआ था।
विज्ञापन
इससे पहले प्रतीश मेहता हाफ सीए और एसकेसर की क्लास जैसी ज्वलंत मुद्दों पर वेब सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं। इसके लिए वे फिल्म फेयर अवार्ड के लिए भी नामांकित हो चुके हैं। हाल ही में वे सोनी लाइव पर राज श्री प्रोडक्शन द्वारा निर्मित सिरियल बड़ा नाम करेंगे में भी अपनी अभिनय क्षमता का परिचय देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बेस्ट डायरेक्टर के लिए इनका हुआ चयन
जानकारी के अनुसार, आईफा अवार्ड में वेब सीरीज बेस्ट डायरेक्टर के लिए संजय लीला फिल्म हीरा मंडी, अभिषेक चौबे फिल्म कलर सूप, अभिनव सिंह फिल्म द कंधार हाईजैक, दीपक कुमार मिश्रा पंचायत सीजन 3 और प्रतिश मेहता कोटा फैक्ट्री सीजन 3 के लिए नामांकित हुए हैं।
विज्ञापन
