{"_id":"64200bc84cc88f99b10da1a5","slug":"husband-consumed-poison-after-his-in-laws-took-his-wife-along-killed-his-friend-by-video-calling-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ससुराल वालों के पत्नी को साथ ले जाने से नाराज पति ने खाया जहर, दोस्त को वीडियो कॉल कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ससुराल वालों के पत्नी को साथ ले जाने से नाराज पति ने खाया जहर, दोस्त को वीडियो कॉल कर दी जान
Sun, 26 Mar 2023 02:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 26 Mar 2023 02:39 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि रोहित की डेढ़ वर्ष पहले संजना निवासी चक कमेड़ से शादी हुई थी। कल उसके ससुर राधेश्याम, सास रोहित के घर पहुंचे और संजना को जबरन लेकर जाने लगे। इसको लेकर रोहित का विवाद भी हुआ और उसने जहर खाकर मरने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
ससुराल के लोगों द्वारा पत्नी को अपने साथ ले जाने से नाराज उण्डासा में रहने वाले युवक ने अपने दोस्त को वीडियो कॉल लगाकर जहर खा लिया था। चिमनगंज थाना पुलिस ने युवक की मौत के बाद मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
रोहित पिता भादर सिंह (22 वर्ष) निवासी उण्डासा ने शुक्रवार की दोपहर को ससुराल वालों द्वारा अपनी पत्नी को साथ ले जाने से नाराज होकर जहर खा लिया था। जिसे परिजनों ने उसे प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात रोहित की मृत्यु हो गई। उसके परिजनों ने बताया कि रोहित की डेढ़ वर्ष पहले संजना निवासी चक कमेड़ से शादी हुई थी। कल उसके ससुर राधेश्याम, सास रोहित के घर पहुंचे और संजना को जबरन लेकर जाने लगे। इसको लेकर रोहित का विवाद भी हुआ और उसने जहर खाकर मरने की धमकी भी दी थी, इसके बावजूद ससुराल वाले संजना को लेकर चले गये। इसी कारण रोहित ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसका एक वीडियो भी बनाया था जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले में चिमनगंज थाना पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में लगी हुई है।