फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Home Minister Narottam Mishra ordered an inquiry against the girls making reel in Mahakal tempal

MP: गृहमंत्री ने महाकाल मंदिर में बने वीडियो की जांच के आदेश दिए, युवती ने रील के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए

Tue, 18 Oct 2022 01:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Oct 2022 01:50 PM IST
सार

महाकाल मंदिर में फिल्मी गानों पर वीडियो के मामले पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कलेक्टर एसपी को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Home Minister Narottam Mishra ordered an inquiry against the girls making reel in Mahakal tempal
गृहमंत्री ने महाकाल मंदिर से वायरल रील पर जांच के आदेश दिए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में रील बनाने के मामले पर कलेक्टर और एसपी को जांच के आदेश दिए हैं। गृहमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मेरी उन बच्चियों से विन्रम प्रार्थना है कि वीडियो बनाने के कुछ और भी स्थान हो सकते हैं, पवित्र स्थानों को छोड़ें। हम पहले भी कह चुके हैं कि इस तरह की कोई भी स्थित या घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और न ही धार्मिक आस्थाओं से किसी को खिलवाड़ करने दिया जाएगा। वीडियो करीब छह माह से ज्यादा पुराना प्रतीत हो रहा है। महाकाल मंदिर प्रबंधन की ओर से भी कोई शिकायत नहीं मिली है। हमने कलेक्टर एसपी को जांच के लिए बोला है।
विज्ञापन


दरअसल सोमवार को महाकाल मंदिर से जुड़े दो अलग-अलग वीडियो सामने आए थे, जो कि फिल्मी गानों पर बने थे। एक वीडियो में युवती गर्भगृह में बाबा महाकाल का अभिषेक करती नजर आ रही थी, तो दूसरी युवती मंदिर परिसर में नाचते हुए दिख रही है। महाकाल मंदिर में डांस के वीडियो शूट करने पर पुजारियों ने भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि फिल्मी गाने-डांस के वीडियो को मंदिर से जोड़कर बनाना आपत्तिजनक है। मंदिर के प्रमुख महेश पुजारी ने अधिकारियों को भी सूचना दी है। उनका कहना है कि ऐसे वीडियो बार-बार सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो पोस्ट करने से महाकाल मंदिर की छवि धूमिल होती है। कलेक्टर ने मामले पर जांच की बात कही थी। मंदिर प्रबंध समिति ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है। वहीं, मंगलवार को प्रदेश के गृहमंत्री मिश्रा ने भी वीडियो की जांच की बात कही है। महाकाल मंदिर में फिल्मी गानों पर बने कई वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन

वीडियो से छेड़छाड़ करने का आरोप
वहीं, महाकाल मंदिर से जो एक वीडियो वायरल हो रहा है, वह उज्जैन की रहने वाली शालिनी वर्मा का है। जो कि एबीवीपी की प्रांत मंत्री है। शालिनी वर्मा ने बताया कि उसने महाकाल मंदिर में एक रील बनाई थी जो कि करीब एक साल पहले अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। शालिनी ने किसी शिवांगी नाम की लड़की पर वीडियो से छेड़छाड़ करने और उसे फिल्मी गाने पर रील बनाकर वायरल कर दिया। सोमवार को मामला सामने आने के बाद शालिनी ने इसकी पुलिस से शिकायत की है साथ ही इस मामले से जुडे़ जरूरी सबूत भी प्रशासन को दे दिए हैं। शालिनी ने वीडियो वायरल करने वाली शिवांगी पर अपनी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है और उसके खिलाफ उज्जैन में एफआईआर दर्ज कराई है। शालिनी का कहना है कि कोई अगर किसी का वीडियो छेड़छाड़ कर वायरल कर दे तो उसमें हमारा दोष नहीं है मैंने पुलिस से कहा है कि ऐसे एकाउंट पर बैन लगाया जाए। जानकारी के अनुसार शिवांगी 12 की स्टूडेंट है।

बीते दिनों एक छतरपुर जिले के लवकुशनगर के प्रसिद्ध माता बम्बरबैनी मंदिर में रील बनाने का मामला सामने आया था। जिस पर गृहमंत्री के आदेश के बाद लड़की पर एफआईआर दर्ज की गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed