{"_id":"6766ab2eb810a9f6f1058336","slug":"hanuman-ashtami-will-now-be-celebrated-in-ujjain-baba-will-be-adorned-with-notes-along-with-akhand-ramayana-and-ramcharit-manas-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2439247-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: मचेगी हनुमान अष्टमी की धूम, अखंड रामायण और रामचरित मानस के साथ नोटों से होगा बाबा का शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: मचेगी हनुमान अष्टमी की धूम, अखंड रामायण और रामचरित मानस के साथ नोटों से होगा बाबा का शृंगार
Sat, 21 Dec 2024 07:54 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 07:54 PM IST
सार
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी में हर पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। 23 दिसम्बर को भी उज्जैन में हनुमान अष्टमी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जायगा। इसके लिए महाकाल की नगरी उज्जैन में हनुमान मंदिर मे कई विशेष तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
उज्जैन में अब मचेगी हनुमान अष्टमी की धूम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी में हर पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। 23 दिसम्बर को भी उज्जैन में हनुमान अष्टमी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जायगा। इसके लिए महाकाल की नगरी उज्जैन में हनुमान मंदिर में कई विशेष तैयारी चल रही हैं। कोई मंदिर में अखंड रामायण व रामचरित मानस का पाठ तो कहीं मंदिरों में नोटों से शृंगार की तैयारी चल रही है। महाकाल वन में भी अर्तिप्रार्चीन बाल विजय हनुमान मंदिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी अंजनेश शर्मा ने बताया कि हनुमान जी महाराज अपने भक्तो को बाल स्वरूप मे दर्शन देते है। यहा बाबा बालक रूप मे विराजमान है। इसलिए इन्हे जिस प्रकार बालक को भोजन देते है। इन्हे भी सुबह के समय दूध, फल, खीर का भोग लगाया जाता है। जिस प्रकार एक छोटे बालक कि सेवा कि जाती है। वैसे ही यहा बाबा की दिनचर्या भी बालक के रूप में चलती है।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर परिसर स्थित श्री बाल विजय मस्त हनुमान मंदिर में नौ दिवसीय अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हो गया है। 23 दिसंबर को हनुमान अष्टमी पर्व के अवसर पर सुबह 9 बजे मंगला आरती होगी। भगवान को 11,000 बेसन के लड्डुओं का महाभोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा। उसी दिन शाम 7 बजे मुख्य आरती होगी और इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा।

उज्जैन में अब मचेगी हनुमान अष्टमी की धूम

उज्जैन में अब मचेगी हनुमान अष्टमी की धूम

उज्जैन में अब मचेगी हनुमान अष्टमी की धूम
