फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guddu Kalim murder case...Now relatives committed theft in the sealed room of accused son Asif

Ujjain News: गुड्डू कलीम हत्याकांड...अब आरोपी पुत्र आसिफ के सील कमरे में रिश्तेदारों ने की चोरी

Sat, 26 Oct 2024 12:49 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2024 12:49 PM IST
सार

Ujjain: पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। कलीम की हत्या के आरोपी बड़े पुत्र आसिफ के सील कमरे में घुसकर रिश्तेदारों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
Guddu Kalim murder case...Now relatives committed theft in the sealed room of accused son Asif
मृतक गुड्डू कलीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम हत्याकांड मे नया मोड़ आ गया है। कलीम की हत्या के आरोपी बड़े पुत्र आसिफ के सील कमरे में घुसकर रिश्तेदारों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्याकांड के बीच उसी घर में चोरी का प्रकरण भी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि 11 अक्तूबर की सुबह पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम की हत्या के बाद मामले में आरोपी पुत्र आसिफ उर्फ मिंटू के कमरे को पुलिस ने पंचनामा बनाकर सील कर दिया था। आसिफ रिमांड पर था। पूछताछ में उसने बताया कि लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस उसके कमरे के लॉकर में रखे हैं। इसी आधार पर पुलिस तस्दीक के लिए उसे लेकर उसके घर पहुंची थी। यहां जब पुलिस ने आसिफ के सील कमरे को खोला तो नजारा अलग दिखा। आसिफ के कमरे में सामान बिखरा हुआ पड़ा था। लॉकर खुला हुआ था। पूरा कमरा अस्त-व्यस्त था। देखकर ही पता चल रहा था कि इस कमरे में चोरी की वारदात हुई है।
विज्ञापन


आसिफ ने पुलिस को बताया कि कमरे में प्रॉपर्टी के दस्तावेज, चांदी के बिस्किट, बंदूक की कारतूस, सोने के कंगन और अन्य ज्वेलरी रखी हुई थी जो चोरी हो गई है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि खिड़की के ग्रिल में लगे स्क्रू निकले हुए थे। पुलिस ने आसिफ की शिकायत और तस्दीक में मिली चोरी की वारदात के निशानों को देखते हुए चोरी का प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया। बताया जाता है कि आसिफ की पत्नी व अन्य परिजनों ने पुलिस को बताया कि लॉकर में लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस के अलावा प्रॉपर्टी के दस्तावेज और कीमती घड़ियां भी रखी हुई थी। पुलिस ने शंका के आधार पर आसिफ के जीजा के सूटकेस की जांच की, जिसमें आसिफ का लाइसेंस मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजा और चचेरा भाई गिरफ्तार
टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि प्रधान आरक्षक दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट पर चोरी का केस दर्ज किया है। वे आसिफ को लेकर उसके घर पर तस्दीक के लिए गए थे। शंका के आधार पर आसिफ के जीजा नसरूद्दीन उर्फ जम्मू पिता जहरूद्दीन शेख उम्र 45 वर्ष निवासी महूपुरा चौराहा शाजापुर एवं परवेज उर्फ पारू पिता अब्दुल रशीद निवासी कोटमोहल्ला को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जम्मू की पत्नी को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed