{"_id":"631054111849e102eb016d60","slug":"grocery-merchant-s-wife-hanged-with-two-daughters-in-ujjain-woman-and-one-daughter-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: किराना व्यापारी का हंसता-खेलता परिवार उजड़ा, पत्नी दो बेटियों संग फंदे पर झूली, महिला और बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: किराना व्यापारी का हंसता-खेलता परिवार उजड़ा, पत्नी दो बेटियों संग फंदे पर झूली, महिला और बच्ची की मौत
Thu, 01 Sep 2022 12:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:11 PM IST
सार
उज्जैन जिले में एक किराना व्यापारी सुनील परमार की पत्नी ने अपनी दो बेटियों के साथ फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की घटना में व्यापारी की पत्नी और छह साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि ढाई साल की छोटी बेटी को बचा लिया गया।
विज्ञापन
उज्जैन में व्यापारी की पत्नी और बेटी की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन जिले के तराना में नाचन बोर चौराहे पर रहने वाले एक किराना व्यापारी सुनील परमार की पत्नी ने अपनी दो बेटियों के साथ फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की घटना में व्यापारी की पत्नी और छह साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि ढाई साल की छोटी बेटी को बचा लिया गया। फिलहाल उसे इलाज के लिए उज्जैन रेफर किया गया है। दिलदहाने वाली घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के मुताबिक घटना देर रात की है। हादसे के वक्त पति घर के सामने अपनी किराने की दुकान पर था। जब वह रात को दुकान बंद कर घर लौटा तो पत्नी और बेटियों को फंदे पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। व्यापारी ने तुरंत फंदा काटकर तीनों को नीचे उतारा लेकिन तब तक पत्नी और बड़ी बेटी की मौत हो चुकी थी। सिर्फ छोटी बच्ची की सांसे चल रही थीं।
पति ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को दी। तीनों को तराना अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने व्यापारी की पत्नी और छह साल की बेटी को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।