फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Govinda Bullet Injury Mahamrityunjay chanting in Mahakal temple for Govinda recovery priest will go meet him

Govinda Bullet Injury: गोविंदा के स्वस्थ होने के लिए महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय जाप, मिलने जाएंगे पुरोहित

Tue, 01 Oct 2024 07:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 01 Oct 2024 07:21 PM IST
सार

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में पंडितों द्वारा मंत्र उपचार के साथ अभिनेता गोविंदा के उत्तम स्वास्थ्य के लिए महामृत्युंजय का जाप किया गया। पंडित और पुरोहित का कहना है, महामृत्युंजय का पाठ करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Govinda Bullet Injury Mahamrityunjay chanting in Mahakal temple for Govinda recovery priest will go meet him
महामृत्युंजय जाप करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म अभिनेता गोविंदा के पैर में गोली लगने की घटना के बाद उनकी दीर्घायु एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आचार्य रमणगुरु त्रिवेदी के आचार्यत्व में महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय जाप प्रारंभ हुआ। महाकाल मंदिर में 51 ब्राह्मण गोविंदा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना हेतु निरंतर जाप कर रहे हैं।

विज्ञापन


पंडित रमण त्रिवेदी ने बताया कि गोविंदा को गोली लगने की घटना के बाद उनकी पुत्री टीना से बात हुई। अपने पिता गोविंदा की हालत से चिंतित टीना ने बाबा महाकाल से प्रार्थना करने हेतु कहा था। उसके बाद मंगलवार को महाकालेश्वर के दरबार में महामृत्युंजय का जाप किया गया। रमणगुरु त्रिवेदी का कहना है कि गोविंदा बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं। वे साल 1986 से महाकाल के दर्शन करने हेतु आते रहे हैं। साथ ही गोविंदा के लिए विशेष प्रेम है। गोविंदा ने भगवान महाकाल के दरबार में जो हाजिरी लगाई है, उसका फल उन्हें मिलेगा और वे निश्चित जल्दी स्वस्थ होंगे।
विज्ञापन


 
51 पंडितों ने किया महामृत्युंजय मंत्र का जाप
बताया जाता है कि कोलकाता जाने के लिए गोविंदा जब अपनी रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे। उसी समय मिस फायर हुआ था और उनके पैर में गोली लगी थी। पैर में लगी गोली के बाद उनका ऑपरेशन कर गोली निकाल ली गई है। लेकिन उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर महाकालेश्वर मंदिर में 51 पंडितों द्वारा दो घंटे तक महामृत्युंजय जाप किया गया। उनकी पुत्री टीना आहूजा द्वारा यह विशेष अनुष्ठान करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके स्वास्थ्य लाभ के लिए भी हो चुका है पूजन अर्चन 
पंडित रमण त्रिवेदी के अनुसार पूर्व में भी अमिताभ बच्चन, रामानंद सागर आदि के लिए भी महामृत्युंजय जाप किये गये और बाबा महाकाल की कृपा से वे स्वस्थ हुए थे। गोविंदा पर भी बाबा महाकाल की कृपा होगी वे शीघ्र स्वस्थ होकर बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन हेतु आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed