{"_id":"6ae47a1a75431afcc502c90b","slug":"good-news-for-ujjain-42-ton-slabs-placed-on-freeganj-overbridge-maksi-road-service-lane-to-open-soon-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4887951-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन: फ्रीगंज के नए ब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर जल्द दौड़ेंगे वाहन, टॉवर चौराहा पर जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन: फ्रीगंज के नए ब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर जल्द दौड़ेंगे वाहन, टॉवर चौराहा पर जाम से मिलेगी राहत
Fri, 30 Oct 2026 06:19 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 06:19 PM IST
सार
उज्जैन के फ्रीगंज में बन रहे समानांतर ओवरब्रिज का निर्माण तेज हो गया है। मक्सी रोड हिस्से में 42 टन वजनी प्रीकास्ट स्लैब रखने का काम पूरा हो चुका है। सर्विस रोड जल्द खुलेगी। 91.76 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा 633 मीटर लंबा ब्रिज सिंहस्थ 2028 से पहले शहर को ट्रैफिक जाम से राहत देगा।
विज्ञापन
पुल का निर्माण तेजी से जारी
विस्तार
शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। फ्रीगंज में बन रहे नए समानांतर ओवरब्रिज का काम अब तेज रफ्तार पकड़ चुका है। ब्रिज के मक्सी रोड वाले हिस्से में 42-42 टन वजनी प्रीकास्ट स्लैब रखने का काम पूरा कर लिया गया है। इसके लिए 120 टन क्षमता वाली दो बड़ी क्रेनों की मदद ली गई। रात में भी काम जारी रहा।
विज्ञापन
अब सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि मक्सी रोड तरफ की सर्विस रोड को जल्द ही आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे टॉवर चौराहा और ग्रांड होटल के सामने लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। निर्माण एजेंसी का लक्ष्य दीपावली तक स्लैब का काम पूरा करना है। इसके बाद ब्रिज का काम टॉवर की तरफ आगे बढ़ाया जाएगा। वहां तोड़फोड़ कम होने से काम और तेजी से होगा।
विज्ञापन
सिंहस्थ 2028 के लिए तैयार हो रहा है फोरलेन ब्रिज
ये नया ब्रिज सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। 633 मीटर लंबा और 21.40 मीटर चौड़ा ये फोरलेन ब्रिज होगा। इसकी लागत 91.76 करोड़ रुपये है। दोनों तरफ 9-9 मीटर चौड़ी सड़क, फुटपाथ और बीच में डिवाइडर बनेगा। ब्रिज बनने के बाद पुराने और नए शहर के बीच का ट्रैफिक दबाव कम होगा। फ्रीगंज, चामुंडा माता चौराहा और आसपास के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कलयुग की सावित्री: करवाचौथ पर पति की जान बचाने के लिए व्रत में जहरीले सांप से भिड़ी पत्नी, पटक-पटककर ले ली जान
प्रोजेक्ट पर एक नजर
• लंबाई: 633 मीटर
• चौड़ाई: 21.40 मीटर (फोरलेन)
• लागत: 91.76 करोड़ रुपये
• कैरिज-वे: दोनों तरफ 9-9 मीटर
• फुटपाथ: डेढ़ से दो मीटर, बीच में डिवाइडर
• उद्देश्य: सिंहस्थ 2028 और शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करना
जानिए अभी क्या हुआ ...?
• 42 टन वजनी प्रीकास्ट गर्डर / स्लैब रखी गई
• 120 टन की दो बड़ी क्रेनों से रात में काम
• मक्सी रोड ब्रांच का काम लगभग पूरा
• मक्सी रोड की सर्विस रोड जल्द खुलेगी
• दीपावली तक स्लैब डालने का काम पूरा करने का लक्ष्य
जनता को क्या फायदा....?
• फ्रीगंज, टॉवर, चामुंडा माता चौराहे पर जाम खत्म होगा
• पुराने और नए शहर के बीच आना-जाना आसान
• माधव नगर स्टेशन तरफ का ट्रैफिक होगा सुगम
• ग्रैंड होटल के सामने जाम से राहत

पुल का निर्माण तेजी से जारी

पुल का निर्माण तेजी से जारी

पुल का निर्माण तेजी से जारी
