{"_id":"650b2340d416c63e5a0b9927","slug":"ghost-in-school-rumor-of-ghost-haunt-in-excellent-school-adpc-said-video-is-fake-investigation-running-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghost in School: उत्कृष्ट विद्यालय में भूतों के अड्डे की अफवाह, एडीपीसी बोले - वीडियो फेक, मामले की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghost in School: उत्कृष्ट विद्यालय में भूतों के अड्डे की अफवाह, एडीपीसी बोले - वीडियो फेक, मामले की जांच जारी
Wed, 20 Sep 2023 10:22 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 20 Sep 2023 10:22 PM IST
सार
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर उज्जैन को लेकर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अफवाह फैलाई जा रही है कि स्कूल में रात में भूत आते हैं। इसका आधार टेबल अस्त-व्यस्त मिलना, बोर्ड पर कुछ लिखा होना बताया जा रहा है। अधिकारी वीडियो फेक बताते हुए जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
स्कूल में भूत होने के वीडियो को अफसर झूठा बता रहे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में भूतों की अफवाह उड़ रही है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उसके ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि दिन में इस स्कूल में बच्चे पढ़ने आते हैं लेकिन रात को यह स्कूल भूतों का अड्डा बन जाता है.... जब सुबह बच्चे स्कूल आते हैं तो यहां कुर्सियां अस्त व्यस्त रहती हैं और बच्चे डर के साए में रहते हैं.... शिक्षको को भी यहां अजीब सी आवाज सुनाई देती है और ब्लैक बोर्ड पर लिखा होता एक कि हम यही हैं....
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर उज्जैन को लेकर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो को लेकर अमर उजाला ने जब एडीपीसी शिक्षा विभाग गिरीश तिवारी से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो फेक है। स्कूल में ऐसी कोई भी डरावनी बात नहीं है। मैंने स्कूल की प्राचार्या विभा शर्मा से भी इस विषय को लेकर चर्चा की है, लेकिन किसी विघ्न संतोषी ने इस प्रकार की हरकत की है, जिसकी जांच की जा रही है। जबकि स्कूल की प्राचार्या विभा शर्मा से जब चर्चा की गई तो उनका भी यही कहना था कि यह वीडियो फेक है इस वीडियो में जो कमरे दिखाए जा रहे हैं। वह स्कूल के नहीं हैं और ना ही स्कूल में किसी बच्चे को किसी भी प्रकार का भय है। आपने बताया कि स्कूल मे शिक्षकों को भी किसी प्रकार की अजीब आवाज सुनाई नहीं दे रही है। वीडियो में जो भी बताया गया है वह पूरी तरह असत्य है। हमने उच्च अधिकारियों को इस वीडियो के बारे में अवगत करवा दिया है साथ ही आपने यह भी बताया कि हम स्कूल में त्रैमासिक परीक्षा की तैयारियों में लगे हुए हैं।
वीडियो में जो भी बताया जा रहा वह पूरी तरह असत्य
तेजी से वायरल हो रहे वीडियो को लेकर जब उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षकों से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि इस प्रकार का वीडियो वायरल करना किसी विघ्न संतोषी की हरकत है, क्योंकि स्कूल मे ऐसी कोई भी परेशानी नहीं है। स्कूल स्टाफ प्रतिदिन 6:30 से स्कूल में आ जाता है जो कि लगभग शाम 6:00 बजे तक नहीं रहता है। इनके अलावा रात्रि को भी स्कूल मे चौकीदार रहते हैं।