फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   General VK Singh reached the shelter of Baba Mahakal, worshiped from outside the sanctum sanctorum.

Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, गर्भगृह के बाहर से किया पूजन

Thu, 14 Sep 2023 05:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 05:42 PM IST
सार

भारतीय सेना के 26वें थल सेना अध्यक्ष और वर्तमान में गाजियाबाद से भाजपा के सांसद जनरल विजय कुमार सिंह बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे। 

विज्ञापन
General VK Singh reached the shelter of Baba Mahakal, worshiped from outside the sanctum sanctorum.
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे जनरल वीके सिंह और इंदौर सांसद शंकर लालवानी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राज्य मार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह ने गुरुवार को उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे गुरुवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने सर्वप्रथम गर्भगृह के बाहर से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और उसके बाद नंदी हॉल मे बैठकर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। इस दौरान उनके साथ इंदौर के सांसद शंकर लालवानी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पूर्व थल सेना अध्यक्ष और वर्तमान में गाजियाबाद से भाजपा के सांसद विजय कुमार सिंह बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने सर्वप्रथम बाबा महाकाल का पूजन अर्चन अभिषेक किया और उसके बाद नंदी हॉल में पंडित अर्पित गुरु के माध्यम से बाबा महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना भी की। रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के नियमों का पालन करते हुए गर्भगृह के मुख्य चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। इस दौरान महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित रमण त्रिवेदी और श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों द्वारा जनरल वीके सिंह का स्वागत-सम्मान भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed