{"_id":"65abc938756d9abd3708a524","slug":"for-the-first-time-after-independence-the-flag-hoisting-will-be-done-by-the-chief-minister-in-ujjain-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आजादी के बाद पहली बार उज्जैन में मुख्यमंत्री के हाथों होगा झंडावंदन, विशेष बैंड परेड में होगा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आजादी के बाद पहली बार उज्जैन में मुख्यमंत्री के हाथों होगा झंडावंदन, विशेष बैंड परेड में होगा शामिल
Sat, 20 Jan 2024 06:54 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 20 Jan 2024 06:54 PM IST
सार
MP News: धार्मिक नगरी उज्जैन में वैसे तो प्रत्येक वर्ष ही गणतंत्र दिवस पर धूमधाम से और हर्षोल्लास से मनाया जाता है, लेकिन इस बार आजादी के बाद पहली बार ऐसा मौका आ रहा है, जब उज्जैन में मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के इस आयोजन में शामिल होने की तैयारी भी जोरों पर है।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस पर इस बार उज्जैन दक्षिण से विधायक और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दशहरा मैदान पर झंडावंदन करेंगे। 1950 से लेकर अब तक बीते 74 वर्षों में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर किसी भी मुख्यमंत्री ने उज्जैन में झंडा नहीं फहराया और इस बार 75वें वर्ष में ऐसा उज्जैन का सौभाग्य रहा कि उज्जैन के विधायक से मुख्यमंत्री बने हैं।
विज्ञापन
बता दें कि उन्होंने पहले ही वर्ष में उज्जैन में ही झंडा फहराने की घोषणा की। इसलिए उज्जैन के लिए यह 75वां गणतंत्र दिवस बहुत खास है। इसके लिए शासकीय स्तर पर विशेष तैयारी की जा रही है। हर बार गणतंत्र दिवस पर उज्जैन में 10 से 15 झांकियां निकलती है और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं, लेकिन इस बार इस पूरे झंडावंदन कार्यक्रम की मॉनिटरिंग संभाग आयुक्त और कलेक्टर तथा सचिव स्तर के अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सभी विभाग निकाले अपनी अपनी झांकियां; कलेक्टर
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सभी विभागों को अपनी झांकी तैयार करने के लिए कहा है। इस बार 10-15 नहीं, बल्कि पूरी 55 से अधिक झांकियां निकलेगी। हर विभाग को अपनी-अपनी विभाग की झांकी निकालने के लिए कलेक्टर ने निर्देशित किया है। इस बार झांकी निकालने के लिए किस प्रकार प्रशासन को तैयारी करवाई जा रही है, इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वरिष्ठ कोष लेखा एवं पेंशन जैसे विभाग को भी झांकी तैयार करने के लिए कहा गया है। सभी विभाग अपनी-अपनी झांकी तैयार करने में लगे हैं।
विज्ञापन
32वीं बटालियन का बैंड रहेगा प्रमुख आकर्षण का केंद्र
वहीं, आजादी के बाद पहली बार कोई मुख्यमंत्री नगर मे झंडावंदन करेंगे, इसलिए इस बार पुलिस विभाग भी विशेष तैयारी कर रहा है। इस बार 32वीं बटालियन का 13 सदस्यों का बैंड विशेष रूप से मुख्यमंत्री के परेड सलामी के कार्यक्रम में उपस्थित रहेगा और राष्ट्रीय धुन भी बजाएगा।
