{"_id":"65058c64cf5ed29d0f047aef","slug":"flood-in-ujjain-home-guard-sdrf-team-rescued-24-people-trapped-in-flood-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flood In Ujjain: होमगार्ड-SDRF की टीम बाढ़ में फंसे 24 लोगों को बाहर निकाला, मंदिर में से तीन का किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flood In Ujjain: होमगार्ड-SDRF की टीम बाढ़ में फंसे 24 लोगों को बाहर निकाला, मंदिर में से तीन का किया रेस्क्यू
Sat, 16 Sep 2023 04:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 16 Sep 2023 04:37 PM IST
सार
उज्जैन जिले में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकाल रही है। जिले के अधिकारी भी डूब एरिया का भ्रमण कर लोगों के साथ समन्वय स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
एसडीआरएफ टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश सहित उज्जैन में शुक्रवार रात से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसको देखते हुए कई क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इसको लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है। जिला होमगार्ड कमांडेंट संतोष जाट के नेतृत्व में होमगार्ड और SDRF की टीम तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाटून कमांडर गायत्री वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया, महिदपुर में मेला रोड डूब क्षेत्र में डीआरसी महिदपुर जोहर हुसैन और रेस्क्यू टीम ने 24 लोगों को बाढ़ क्षेत्र से जीवित बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। जबकि महिदपुर में झार्डा के समाकोटा ग्राम में नदी के बीच बने मंदिर में तीन व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर जिला आगर- मालवा और उज्जैन की संयुक्त रेस्क्यू टीम के द्वारा तीन व्यक्तियों को बचाया गया।
विज्ञापन
सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट सहित अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सम्पूर्ण नगर क्षेत्र में घाट एवं डूब क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। साथ ही आम नागरिकों से समन्वय स्थापित करते हुए किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति होने पर होमगार्ड ईओसी एवं बाढ़ कंट्रोल रूम पर सूचना तत्काल प्रदान करने हेतु कहा गया।
