फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chief Minister Dr. Yadav performed the Bhoomi Pujan of the Freeganj Railway Over Bridge worth Rs 91.76 crore

Ujjain News: मुख्यमंत्री यादव ने फ्रीगंज रेलवे ओवर ब्रिज का किया भूमिपूजन, 91.76 करोड़ में होगा निर्माण

Thu, 12 Dec 2024 01:59 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 12 Dec 2024 01:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनकल्याण अभियान का गीता जयंती से शुरू होना बेहद आनंददायक है। गीता भक्ति, ज्ञान और योग का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रही है।
 

विज्ञापन
Chief Minister Dr. Yadav performed the Bhoomi Pujan of the Freeganj Railway Over Bridge worth Rs 91.76 crore
मुख्यमंत्री डॉ .यादव ने रेलवे ओवर ब्रिज किया लोकार्पण।

विस्तार

जनकल्याण पर्व में सरकार के एक साल के सार्वजनिक कार्यक्रम 26 दिसंबर तक आयोजित होंगे। साथ ही, गीता जयंती से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत हर दिन नागरिकों को सौगातें और सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। अब नागरिकों को आयुष्मान कार्ड, संपत्ति कर, बिल्डिंग परमिशन, आधार कार्ड सहित 76 से अधिक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत घर पर ही मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहले हमने आपका विधायक, आपके द्वार अभियान चलाया और अब आपकी सरकार, शिविरों के माध्यम से आपकी समस्याओं का समाधान करने आएगी। यह बात उन्होंने फ्रीगंज रेलवे ओवरब्रिज के भूमिपूजन और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के शिविर शुभारंभ कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन


गीता जयंती से शुरू हुआ अभियान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनकल्याण अभियान का गीता जयंती से शुरू होना बेहद आनंददायक है। गीता भक्ति, ज्ञान और योग का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने भगवान श्रीराम का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भगवान श्रीराम अयोध्या में विराज कर संपूर्ण विश्व के भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अब रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रही है।
विज्ञापन


फ्रीगंज रेलवे ओवरब्रिज का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फ्रीगंज रेलवे ओवरब्रिज का भूमिपूजन किया और इसके प्रस्तावित लेआउट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। यह ब्रिज चामुंडा चौराहे से फ्रीगंज को जोड़ेगा और सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा। इसकी कुल लागत 91.76 करोड़ रुपये होगी। ब्रिज की लंबाई 633 मीटर और चौड़ाई 21.40 मीटर होगी। यातायात के लिए 9-9 मीटर चौड़े कैरिजवे, 1.5-1.5 मीटर चौड़े फुटपाथ और 0.4 मीटर का डिवाइडर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द होगा आईटी पार्क का शुभारंभ  
ब्रिज निर्माण के साथ-साथ फ्रीगंज और आसपास के क्षेत्रों को प्रमुख व्यापारिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने मुख्यमंत्री को ब्रिज की सौगात देने के लिए धन्यवाद दिया और बताया कि जल्द ही आईटी पार्क का शुभारंभ भी होगा। उन्होंने अन्य विकास परियोजनाओं जैसे मेडिसिटी, उज्जैन-इंदौर 6 लेन, यूनिटी मॉल, भक्त निवास, और उज्जैन-जावरा 4 लेन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में नगर निगम सभापति कलावती यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जाटिया, संजय अग्रवाल, संभागायुक्त संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, एडीएम अनुकूल जैन, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक और स्मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।


देखें तस्वीरें...

पहले किया जनकल्याण शिविर का शुभारंभ फिर मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने 91.76 करोड़ के फ्रीगंज रेलवे ओवर

 

पहले किया जनकल्याण शिविर का शुभारंभ फिर मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने 91.76 करोड़ के फ्रीगंज रेलवे ओवर

 

पहले किया जनकल्याण शिविर का शुभारंभ फिर मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने 91.76 करोड़ के फ्रीगंज रेलवे ओवर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed