फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Fire In Tower Chowk Ujjain Fire broke out on third floor smoke was coming out continuously

Fire In Tower Chowk Ujjain: तीसरी मंजिल पर लगी आग, लगातार निकल रहा था धुंआ

Sat, 16 Dec 2023 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 16 Dec 2023 10:55 PM IST
सार

Fire In Tower Chowk Ujjain: उज्जैन में स्थित टॉवर चौक की तीसरी मंजिल पर शनिवार को आग लग गई। तीसरी मंजिल में से लगातार धुंआ निकल रहा था। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेडकर्मी ताले काटकर ऊपर पहुंचे और आग बुझाई।

विज्ञापन
Fire In Tower Chowk Ujjain Fire broke out on third floor smoke was coming out continuously
टॉवर चौक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में रात 9:30 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि फ्रीगंज स्थित टॉवर चौक पर आग लग गई है। सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेडकर्मी टॉवर चौक पहुंचे। लेकिन यहां लगे तालों के कारण कुछ देर तक उन्हें आग बुझाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड कर्मियों ने टॉवर की तीसरी मंजिल पर चढ़ने की बजाय नीचे से ही आग बुझाने की कोशिश की और इस पर कुछ हद तक काबू भी पा लिया। लेकिन आगजनी के बाद निकल रहे लगातार धुएं के कारण फायर ब्रिगेड कर्मियों ने यहां लगे ताले कांटे और उसके बाद टॉवर चौक की तीसरी मंजिल पर पहुंचकर आग को पूरी तरफ बुझा दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है, शनिवार शाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के स्वागत के दौरान यहां पर भव्य आतिशबाजी की गई थी। संभवत: इसी कारण कोई चिंगारी ने आग पकड़ ली और धीरे-धीरे यह आगजनी में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed