फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Excise Department confiscated illegal liquor and vehicles During checking

Ujjain: चेकिंग में आबकारी विभाग ने अवैध शराब व वाहन को किया जब्त, आचार संहिता का किया जा रहा पालन

Sun, 28 Apr 2024 09:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 28 Apr 2024 09:34 PM IST
सार

Ujjain: आचार संहिता को देखते हुए जिले में चेकिंग जोरों से की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने अवैध शराब व एक वाहन को जब्त किया है। बता दें कि वाहन की डिग्गी में गत्ते की 10 पेटी व वाहन की पिछली सीट से गत्ते की 8 पेटी कुल 18 पेटी देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई। 
 

विज्ञापन
Excise Department confiscated illegal liquor and vehicles During checking
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में आबकारी दल ने वृत्त बडनगर (ब) प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक वंदना मोरी को मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर आबकारी टीम द्वारा संगम चौराहे के पास जाफला फाटा पर Xcent MP 04 EE 2406 वाहन को रोका गया।
विज्ञापन


वाहन की विधिवत तलाशी के दौरान वाहन की डिग्गी में गत्ते की 10 पेटी एवं वाहन की पिछली सीट से गत्ते की 8 पेटी कुल 18 पेटी देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई। जिसकी कुल मात्रा 162 BL व वाहन Xcent MP04 EE 2406 को कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन


आबकारी उपनिरीक्षक वंदना मोरी द्वारा आरोपी गोपाल पिता रमेश हंसराज जाति हरिजन उम्र 27 वर्ष निवासी गुजरी वार्ड 10 तहसील धर्मपूरी जिला धार के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed