फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ek Bharat Shreshtha Bharat: 400 pilgrims from Telangana will come to Ujjain

एक भारत श्रेष्ठ भारत: दक्षिण और पश्चिम की संस्कृति मिलेंगी, तेलंगाना के 400 यात्री कल आएंगे उज्जैन

Mon, 17 Apr 2023 03:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 03:55 PM IST
सार

दक्षिण के लोग पश्चिम की संस्कृति और विचार जानें इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभियान भारत दर्शन चल रहा है। इसके तहत मंगलवार को तेलंगाना से करीब 400 यात्री उज्जैन पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Ek Bharat Shreshtha Bharat: 400 pilgrims from Telangana will come to Ujjain
तेलंगाना के 400 लोग उज्जैन आ रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत भारत दर्शन यात्रा पर कल यानी मंगलवार को तेलंगाना से करीब 400 यात्री उज्जैन पहुंचेंगे और यहां के मंदिरों के दर्शन करेंगे तथा कला संग्रहालय में शिव भगवान के तांडव नृत्य की प्रस्तुति भी दी जाएगी। 
विज्ञापन


एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया की यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कार, सभ्यता, अलग-अलग भाषा को समझना, जानना है और एक भारत श्रेष्ठ भारत को एकीकृत करना है। दक्षिण के लोग पश्चिम की संस्कृति और विचार जानें इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभियान भारत दर्शन चल रहा है। इसमे अपने निजी खर्चे से एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत तेलंगाना के यात्री जिनमें बिजनेसमैन, शासकीय सेवक, इंजीनियर, डॉक्टर एवं अन्य व्यवसाय करने वाले करीब 400 यात्री भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव के नेतृत्व में उज्जैन पधार रहे हैं। दूसरे प्रदेशों के लोग भारत के अन्य प्रदेशों के लोगों को जानें इसीलिए दक्षिण भारत के लोग पश्चिम भारत में आ रहे हैं और वे यहां की संस्कृति और प्राचीनता को देखेंगे। 
विज्ञापन


यह यात्री महाकाल लोक तथा महाकाल मंदिर जाएंगे और यहां के विभिन्न मंदिरों के दर्शन भी करेंगे। इसके बाद में त्रिवेणी कला संग्रहालय में उनकी भाषा में शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति भी देंगे। इसमें एकता में अनेकता के भारत के दर्शन होंगे। जिस प्रकार शंकराचार्य जी ने 5 तीर्थों को प्रतिस्थापित किया था और उनका उद्देश्य था कि देश के लोग एक दूसरे की संस्कृति को पहचानें वहां की भाषा को जानें और इससे भाषा का प्रेम बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed