फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Eid-ul-Fitr prayers offered in Ujjain praying for peace, DM, SP and corporator also reached Idgah to congrats

Eid-ul-Fitr: उज्जैन में अमन-चैन की दुआ कर अदा की गई नमाज, पूर्व CM दिग्विजय, DM व SP भी बधाई देने ईदगाह पहुंचे

Sat, 22 Apr 2023 02:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 22 Apr 2023 02:32 PM IST
सार

उज्जैन में मुस्लिम समाज ने शनिवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस मौके पर इंदिरा नगर स्थित ईदगाह पर अलसुबह नमाज अदा की गई। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। 

विज्ञापन
Eid-ul-Fitr prayers offered in Ujjain praying for peace, DM, SP and corporator also reached Idgah to congrats
नमाज के दौरान दुआ करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमारे शहर में हमेशा अमन-चैन कायम रहे। यहां पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिले। इस शहर को किसी की नजर न लग जाए। इसी दुआ के साथ उज्जैन की ईदगाह में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद-उल-फितर की बधाइयां दीं।

विज्ञापन


मुस्लिम समाज ने शनिवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस मौके पर इंदिरा नगर स्थित ईदगाह पर अलसुबह नमाज अदा की गई। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह पर शहर काजी और मुस्लिम समाज के लोगों से मिलकर उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी सचिन शर्मा और निगमायुक्त रोशन कुमार सिंह ने बधाई दी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि ईद-उल-फितर उन त्यौहारों में से एक है, जो मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास हैं। एक महीने तक रोजा रखने के बाद ईद पर समाजजन एक दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद देते हैं। ईद के त्यौहार के लिए जिला प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर काजी से मुलाकात करते पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
 
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदिरा नगर स्थित ईदगाह पहुंचे। जहां उन्होंने शहर काजी और समाज के लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के और विश्व के सभी भाइयों-बहनों को ईद की मुबारकबाद। अल्लाह ताला से दुआ मांगता हूं कि पूरे विश्व में विशेषकर हमारे भारत में, हमारे मध्यप्रदेश में अमन-चैन और शांति बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed