{"_id":"6478c6c9428fc7395905e5f7","slug":"drunk-youth-was-beaten-to-death-in-sipawara-village-of-ujjain-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: शराब पीते-पीते हुआ झगड़ा, दस लोगों ने मिलकर डंडे और पाइप से किया हमला, युवक की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: शराब पीते-पीते हुआ झगड़ा, दस लोगों ने मिलकर डंडे और पाइप से किया हमला, युवक की मौत, भाई घायल
Thu, 01 Jun 2023 09:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 01 Jun 2023 09:58 PM IST
सार
महिदपुर थाने के ग्राम सिपावरा में बुधवार रात शराब पीने के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दस लोगों ने मिलकर व्यक्ति पर डंडे और पाइप से पीट पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
युवक की पीट पीटकर हत्या
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
महिदपुर थाने के ग्राम सिपावरा में बुधवार रात 11 बजे आठ से दस बदमाशों ने एक युवक की डंडे और पाइप से पीटकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना में मृतक का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस मामले में अब तक कोई भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस को हत्या के 12 घंटे बाद तक तो सूचना ही नहीं थी।
विज्ञापन
जीवन राठौर पिता भंवरलाल 32 वर्ष निवासी सिपावरा थाना महिदपुर और उसके भाई भादर को परिजनों ने रात 11 बजे गंभीर हालत में उज्जैन के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह पांच बजे जीवन राठौर की मृत्यु हो गई और भादर का उपचार जारी है। जीवन के भाई भादर ने बताया कि रात नौ बजे वे गांव में रहने वाले सेवाराम के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। तभी किसी बात पर उनकी सेवाराम से लड़ाई हो गई।
विज्ञापन
इस पर सेवाराम ने 8-10 लोगों को बुलाया और उनके साथ मिलकर डंडे व पाइप से जीवन और भादर पर हमला कर दिया। जीवन राठौर खेती करता था और उसके चार बच्चे हैं। उसका सेवाराम से किस बात को लेकर विवाद हुआ इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। इधर, महिदपुर पुलिस ने बताया कि सिपावरा में झगडे़ की सूचना दोपहर को मिली थी।
विज्ञापन
