{"_id":"636a0f3e27fc5b5fbf351638","slug":"donkey-fair-in-mp-unique-fair-of-donkeys-held-in-ujjain-from-alia-ranbir-to-salman-know-who-sold-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donkey Fair in Ujjain: रणबीर-आलिया से लेकर शाहरुख-सलमान तक की लगी बोली, जानिए किसका लगा सबसे ज्यादा भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Donkey Fair in Ujjain: रणबीर-आलिया से लेकर शाहरुख-सलमान तक की लगी बोली, जानिए किसका लगा सबसे ज्यादा भाव
Tue, 08 Nov 2022 06:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 08 Nov 2022 06:11 PM IST
सार
Donkey Fair in Ujjain: मध्यप्रदेश के उज्जैन में हर साल एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक गधों का मेला लगता है। इस साल कोरोना के दो वर्षों बाद मेला लगा है। बड़ी संख्या में पशु पालक गधे बेचने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
उज्जैन में लगा गधों का मेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में इन दिनों गधों का अनूठा मेला लगा है। हर साल उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे कार्तिक मेला ग्राउंड में एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक गधों का मेला लगता है। सात दिन तक चलने वाले इस मेले में गधे के मालिक अपने गधों को लेकर आते हैं और बेचते हैं। इस साल भी मेले में अब तक कई गधों और खच्चरों की बोली लग चुकी है।
हर गधे का है एक नाम
इस मेले की खास बात ये है कि यहां आने वाले हर गधे और खच्चर का एक नाम होता है। गधा मालिक इनकी कद काठी, रंग-रूप और व्यवहार के आधार पर इनके नाम रखते हैं। इस साल गधों के मेले में शाहरुख सलमान से लेकर आलिया रणबीर कर की जोड़ी नजर आ रही है। तो वहीं राजा-रानी नाम के गधे भी मेले का खास आकर्षण हैं। खरीदार गधों का मुआयना कर रंग-रूप और कद काठी के आधार पर मोल-भाव करते हैं और मनचाहे गधे को खरीदकर अपने साथ ले जाते हैं।
विज्ञापन
हर साल बड़ी संख्या में प्रदेश के पशुपालक अपने-अपने गधे बिक्री के लिए लेकर यहां पहुंचे हैं। इस बार पशु मालिकों का कहना है कि दो साल बाद एक बार फिर गधों का मेला लगा है क्योंकि दो साल कोरोना की मार झेल रहे थे, लेकिन इस बार मेले में जबरदस्त उत्साह के साथ व्यापार व्यवसाय हो रहा है। पूरे प्रदेश से इस मेले में गधे लाए बेचने के लिए लाए जाते हैं। एमपी के अलावा राजस्थान से भी खरीदने और बेचने वाले उज्जैन में आते हैं।