{"_id":"66f2ccfbc7a235635d07ab13","slug":"dog-stuck-in-bike-motorcycle-slipped-and-old-man-lost-his-life-daughter-in-laws-condition-also-critical-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2142916-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बाइक में फंसा कुत्ता, मोटर साइकिल फिसली और चली गई बुजुर्ग की जान, बहू की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बाइक में फंसा कुत्ता, मोटर साइकिल फिसली और चली गई बुजुर्ग की जान, बहू की हालत गंभीर
Tue, 24 Sep 2024 08:14 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 08:14 PM IST
सार
देवास रोड पर प्रेमनगर के समीप वाहन के नीचे कुत्ते के फंस जाने से बाइक फिसल गई। बाइक सवार बुजुर्ग और दोनों महिलाएं गिर गईं, जिससे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन
मायाराम, मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में मताना निवासी एक बुजुर्ग अपनी बहू और पड़ोस की महिला को नागझिरी स्थित सिलाई कारखाने पर छोड़ने के लिए बाइक से आ रहा था। देवास रोड पर प्रेमनगर के समीप वाहन के नीचे कुत्ते के फंस जाने से बाइक फिसल गई और बाइक सवार बुजुर्ग और दोनों महिलाएं गिर गईं, जिससे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी लगते ही पुलिस वहां पहुंची और शव तथा दोनों घायलों को अस्पताल लेकर आई। नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि मताना निवासी मायाराम पिता नागू सिंह देवड़ा उम्र 65 साल आज अपनी बहू ज्योति और समीप रहने वाली शिवानी नामक महिला को नागझिरी स्थित सिलाई कारखाने में छोड़ने आ रहा था। दोनों यहां काम करने आती हैं। जब मायाराम मोटर साइकिल से प्रेमनगर के समीप से गुजर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान बीच में एक कुत्ता आकर फंस गया और असंतुलित होकर बाइक फिसल गई। वाहन से गिरकर मायाराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बहू और शिवानी घायल हो गईं। दुर्घटना होते ही रास्ते से गुजर रहे वाहन सवार रुके और घायल महिला को रास्ते से उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव तथा दोनों घायल महिलाओं को अस्पताल लेकर आए, जहां ज्यादा चोट लगने पर मृतक की बहू ज्योति को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
