Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Diwali to be celebrated across the country today: Find out the right time to worship Goddess Lakshmi

दीपावली: जानिए किस समय करें मां लक्ष्मी का पूजन, कब है सबसे शुभ मुहूर्त और कब उठेगी गादी

Sun, 08 Nov 2026 09:22 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 08 Nov 2026 09:22 AM IST
सार

Diwali 2026 Lakshmi Puja Muhurat: पूरे मध्यप्रदेश में दीपावली मनाई जा रही है। घरों की सजावट के साथ लक्ष्मी पूजन की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार सुबह 10:29 बजे तक चतुर्दशी है। इसके बाद अमावस्या शुरू होगी, जो सोमवार 9 नवंबर तक रहेगी। गादी उठाने का मुहूर्त कब ये भी पढ़िए

विज्ञापन
Diwali to be celebrated across the country today: Find out the right time to worship Goddess Lakshmi
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता, ज्ञान, समृद्धि और आध्यात्मिक चेतना के संचार का महापर्व है। कार्तिक मास की अमावस्या को मनाए जाने वाले इस पर्व का सनातन परंपरा में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। इसका मूल भाव अंधकार से प्रकाश की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर और निराशा से आशा की ओर अग्रसर होना है।

विज्ञापन

उज्जैन पंचांगकर्ता ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार अमावस्या तिथि रविवार को सुबह 10:29 बजे तक चतुर्दशी रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी, जो सोमवार 9 नवंबर को दोपहर 12:33 बजे तक रहेगी।

विज्ञापन

दीपावली पूजा के शुभ मुहूर्त (8 नवंबर, रविवार)

चौघड़िया के अनुसार

  • दोपहर 11:29 से 12:10 बजे तक - अमृत

  • दोपहर 1:34 से 2:57 बजे तक - शुभ

  • शाम 5:45 से 7:21 बजे तक - शुभ

  • शाम 7:22 से 8:58 बजे तक - अमृत

  • रात 8:59 से 10:34 बजे तक - चल

अति विशेष समय: शाम 6:02 से 8:00 बजे तक।

मुहूर्त लग्न के अनुसार

दुकान, फैक्ट्री, स्कूल, कॉलेज और व्यापार के लिए शुभ

  • दोपहर 11:39 से 1:26 बजे तक - मकर लग्न

  • दोपहर 4:30 से शाम 6:10 बजे तक - मेष लग्न

  • रात 10:23 से 12:39 बजे तक - कर्क लग्न

घर एवं प्रतिष्ठान के लिए शुभ

  • दोपहर 1:26 से 2:59 बजे तक - कुंभ लग्न

  • शाम 6:10 से 8:09 बजे तक - वृषभ लग्न

  • मध्यरात्रि 12:39 से 2:51 बजे तक - सिंह लग्न

गादी उठाने का मुहूर्त

दीपावली पूजा के बाद कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा, मंगलवार 10 नवंबर को सुबह 10:47 से दोपहर 12:10 बजे तक गादी उठाने का मुहूर्त शुभ रहेगा। पं. व्यास के अनुसार, दीपावली पर मां लक्ष्मी की आराधना करने से घर-आंगन में सुख-समृद्धि की मंगलकामना पूरी होती है। इस दिन घर में दीप जलाने, साफ-सफाई करने और विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन करने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed